Kheere Ka Raita: गर्मियों में ठंडक देने वाली चीजों की डिमांड बढ़ जाती है और ऐसे में रायता हर घर की थाली का अहम हिस्सा बन जाता है. आमतौर पर हम खीरे का गूदा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खीरे के छिलके भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं? इन्हें फेंकने की बजाय अगर आप रायता बना लें, तो यह स्वाद के साथ-साथ पोषण भी बढ़ा देता है. खीरे के छिलकों में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.
इसे भी पढ़ें- क्या खाने से बच्चे की लंबाई बढ़ती है? यहां जानिए हाइट बढ़ाने वाले फूड्स के नाम
खीरे के छिलके का रायता कैसे बनाएं?
सामग्री
- खीरे के छिलके- 1 कप
- दही- 1 कप
- जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- काला नमक- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हरी मिर्च- 2
- राई- आधा छोटा चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
विधि
- सबसे पहले खीरे को अच्छे से धो लें और उसके छिलके को पतला-पतला काट लें.
- अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें राई डालकर तड़का लगाएं.
- अब इसमें कटे हुए खीरे के छिलके डालें और 2 मिनट हल्का सा भून लें, ताकि कच्चापन खत्म हो जाए.
- एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें. इसमें भुने हुए छिलकों को ठंडा करके दही में डालें.
- अब इसमें नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- गोभी-पनीर के पराठे बढ़ा देंगे आपके ब्रेकफास्ट का स्वाद, सेहत भी रहेगी फिट!
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
8 mins agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 hr agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
16 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
22 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
22 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
23 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines