Bed Bugs Treatment: खटमल से छुटकारा चाहिए? किचन में मिलने वाला ये नुस्खा करेगा जड़ से खात्मा

How To Get Rid Of Khatmal: अगर आप खटमल के आतंक से परेशान हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए आपको मार्केट से महंगी-महंगी दवाई खरीदने की जरूरत नहीं है. इससे खत्म करने का देसी नुस्खा किचन में आसानी से मिल जाएगा. 

how to get rid bed bugs

खटमल कैसे खत्म करें- Image Credit- Freepik

What Kills Bed Bugs Instantly: खटमल घर में होना आम बात है, खासकर दरारों में. यह अक्सर गद्दों, कंबलों या फर्नीचर में होते हैं. रात में निकलकर खून चूसना शुरू कर देते हैं. लगातार खुजली, लाल दाने, और नींद का टूटना खटमल की मौजूदगी के सबसे आम संकेत हैं. वक्त पर ध्यान न देने पर खटमल बहुत तेजी से फैलते हैं. इसलिए एक बार घर में दाखिल होने के बाद, उन्हें खत्म करना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आप जल्दी हमारे बताए टिप्स को फॉलो करें और खटमल का सफाया करें. यह तरीका न केवल सेफ है, बल्कि खटमल को जड़ से भी खत्म करने वाला है. 

विज्ञापन

खटमल होने के कारण

खटमल होने की मुख्य वजह नमी है. अगर नमी लगातार बनी रहती है तो खटमल पैदा होने लगते हैं. इसके अलावा, होटल या खटमल वाली जगह से सामान लाना आदि. अगर आप भी खटमल घर ले आए तो इसे खत्म करना मुश्किल हो जाता है.

विज्ञापन

खटमल को खत्म करने का देसी जुगाड़

नीम का तेल और कपूर आएगा काम

नीम की स्मेल से खटमल बहुत ही जल्दी खत्म हो जाते हैं. इसकी स्मेल से खटमल को सांस लेने में दिक्कत होती है और यह दूर हो जाते हैं.  

विज्ञापन

सामग्री

  • नीम का तेल- 3 चम्मच
  • सफेद सिरका- 1 चम्मच
  • कपूर-3 चम्मच
  • गुनगुना पानी- 1 बोतल  
  • स्प्रे बोतल- 1

विधि

  • सबसे पहले कपूर की टिकियों को पीसकर पाउडर बनाएं.
  • फिर स्प्रे बोतल में डालकर गुनगुना पानी डाल दें.
  • इसमें नीम का तेल और सफेद सिरका डालकर अच्छी तरह शेक करें.

कैसे इस्तेमाल करें?

  • इसे खटमल वाली जगह पर स्प्रे करें.
  • दिन में 1 बार जरूर करें. 

इसे भी पढ़ें- History Of Jalebi: क्या आपको पता है कहां से आई जलेबी? जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ