History Of Jalebi: क्या आपको पता है कहां से आई जलेबी? जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें

Story of Jalebi: जलेबी भारत में सबसे ज्यादा खाई जाती हैं, लेकिन क्या आपको पता है इसकी शुरुआत यहां नहीं हुई थी. इसका ऐतिहासिक रिकॉर्ड विदेश से जुड़ा हुआ है, जिसे पहले जलाबिया नाम से जाना जाता था.

History of Jalebi

भारत की कई जगहों पर इसे बनाने का तरीका और नाम बिल्कुल अलग है. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Jalebi Sabse Pehle Kaha Banai Gai: जलेबी भारत की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में शुमार है, जिसे बड़े ही चाव से खाया जाता है. कई जगहों पर इसे बनाने का तरीका और नाम बिल्कुल अलग है. इसके बावजूद क्या आपको पता है कि यह भारतीय मिठाई नहीं है. सदियों पहले इसका एक अलग रूप भारत आया था और धीरे-धीरे यह हमारी थाली, त्योहारों और परंपराओं का हिस्सा बन गई. कहा  जाता है कि इसका इतिहास बहुत ही रोचक रहा है, जिसके बारे में यकीनन आपको पता होना चाहिए. अगर आपके जलेबी का इतिहास नहीं मालूम तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है.  

बहुत पुरानी है जलेबी की कहानी

  • जलेबी का इतिहास मध्य-पूर्व और फारस इलाके से जुड़ा हुआ है. तब इसे जलाबिया के नाम से जाना जाता था.
  • 10वीं से 12वीं सदी के दौरान व्यापारी इस मिठाई को भारत लेकर आए. इसके बाद धीरे-धीरे पूरे भारत की पसंदीदा डिश बन गई.

इसे भी पढ़ें- घर की रसोई में छुपा है मच्छरों का इलाज, ऐसे बनाएं नेचुरल मच्छर मारने वाली दवा, 100% दिखेगा असर

विज्ञापन

गेहूं के घोल से तैयार की जाती थी जलेबी

आपको जानकर हैरानी होगी कि मैदा से बनने वाली जलेबी, गेहूं के घोल से तैयार की जाती थी. इसे चीनी से ज्यादा गुड़ की चाशनी में डालकर तैयार किया जाता था.

भारत में रखा गया जलेबी नाम

हम बता ही चुके हैं कि पहले इसे जलाबिया के नाम से जाना जाता था. लेकिन भारत में आने के बाद इसको बनाने का तरीका और नाम बदला गया.

भारतीय ग्रंथों में उल्लेख

  • प्राचीन ग्रंथों के अनुसार जलेबी मुगल काल में ज्यादा फेमस हुई. फिर धीरे-धीरे इसे चाशनी, घी और स्थानीय अनाज के स्वाद से अपनी अलग पहचान बनाई.
  • कई लोगों की यह पसंदीदा डिश है, जिसे त्योहार या खास मौके का हिस्सा बनाया जाता है.
  • अब यह न सिर्फ हमारी थाली का हिस्सा है, बल्कि हमारा स्वाद और संस्कृति भी बन चुकी है. 

इसे भी पढ़ें- Kheer Recipe: सर्दियों में इस तरह बनाएं गाजर की खीर, खाते ही और मांगने लगेंगे लोग

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ