Healthy Lifestyle Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग खाना खाने के बाद थकान महसूस करके तुरंत बिस्तर पर लेट जाते हैं. यह आदत आराम देने वाला लगता है, लेकिन यह आदत सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकती है. खाना खाने के तुरंत बाद सोने से वजन बढ़ना, पेट की समस्या, एसिडिटी और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. इस वजह से हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा सलाह देते हैं कि खाने के बाद थोड़ी हल्की वॉक करना ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद है. आइए विस्तार से जानते हैं क्या होगा अगर आप खाना खाकर तुरंत बिस्तर पर लेट जाएं?
यह भी पढ़ें: तोंद सॉफ्ट या टाइट, कौन सा बेली फैट सेहत के लिए ज्यादा खतरनाक? सच्चाई जानकर हिल जाएंगे आप
खाना खाने के तुरंत बाद सोने से क्या होगा
- अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो मोटापा बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा रहती है. इसके साथ ही ब्लड शुगर का स्तर भी असंतुलित हो सकता है.
- पेट में भोजन सही से पचता नहीं है, जिससे भारीपन, बदहजमी और नींद में खलल पड़ सकता है.
- लंबे समय तक इस आदत से फैटी लिवर (Fatty Liver) और हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं.
- पेट भरा होने पर लेटने से एसिडिटी (Acidity) की समस्या आम होती है. लेटने से जलन, खट्टी डकार और पेट दर्द जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं.
खाने के बाद क्या करना चाहिए
खाना के बाद तुरंत बिस्तर पर न लेटें. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि खाने के 15-20 मिनट बाद हल्की वॉक करें. इससे भोजन जल्दी पचता है और पेट की कई समस्याओं से बचाव होता है. इसके अलावा, खाना खाने के तुरंत बाद भारी पानी पीने से भी बचें. पानी कम से कम आधा से एक घंटे बाद पीना चाहिए ताकि पेट भारी न महसूस हो और पाचन ठीक से हो जाए.
खाने के बाद सही आदतें अपनाएं
- खाना खाने के बाद हल्की वॉक कम से कम 15-20 मिनट जरूर करें.
- तुरंत बिस्तर पर लेटने की बजाय थोड़ी देर बैठें और आराम करें.
- पानी खाने के तुरंत बाद न पिएं, कम से कम आधे से एक घंटे बाद पीना ज्यादा सुरक्षित है.
- जंक फूड और भारी भोजन कम करें, हल्का और पोषक तत्वों वाला खाना पचाने में आसान होता है.
- यदि पेट भारी महसूस हो तो नींद से पहले स्ट्रेचिंग या हल्की हल्की एक्सरसाइज करें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
33 mins agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
2 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
4 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
18 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
22 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
23 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
23 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines