क्या आप भी रोज-रोज की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो नया हो और स्वाद ऐसा हो कि खाने में मजा आ जाए और स्वाद मुंह में लंबे समय तक रहे. हम आपको दाल और सब्जी के अलावा इस स्टोरी में गुजरात की एक शानदार डिश काठियावाड़ी दही तिखारी के बारे में बताएंगे, जिसे तैयार करना न सिर्फ आसान है, बल्कि स्वाद ऐसा है कि ये आपकी क्रेविंग को पूरा करने में मदद करेगी. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि खाने वाले इस खाते रह जाते हैं. आइए जानते हैं आप कैसे आसानी से घर पर इस स्वादिष्ट डिश को बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं बिहार की फेमस लिट्टी-चोखा? यहां जानिए बनाने का आसान तरीका
काठियावाड़ी दही तिखारी बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 400 ग्राम दही
- 2 हरी मिर्च
- 10 कलियां लहसुन
- 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
- तेल जरूरत के अनुसार
- थोड़ा सा हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच राई
- 1/4 छोटा चम्मच हींग
- नमक स्वादानुसार
- थोड़ा पानी
कैसे बनाएं ये स्वादिष्ट डिश
- सबसे पहले, एक कटोरे में 400 ग्राम दही लें और इसमें बारीक कटा हुआ ताजा हरा धनिया डालें और दही को अच्छी तरह फेंट लें.
- इसके बाद, सिल-बट्टे या खलबट्टे में 10 लहसुन की कलियां और 2 हरी मिर्च रखें साथ ही, इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और थोड़ा नमक डालकर दरदरा पीस लें.
- इसके बाद एक पैन लें और उसमें थोड़ा तेल गरम करें. साथ ही, इस पैन में जीरा, राई और हींग डालें और उन्हें चटकने दें. फिर, कटा हुआ प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक पकाएं.
- पैन में तैयार किया हुआ लहसुन-मिर्च का मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएं. साथ ही, इसमें थोड़ा पानी डालें और 2 से 3 मिनट तक पकाएं. मसाले से तेल जब अलग होने लगे, तो आंच बंद कर दें.
- तैयार मसाले को अब फेंटे हुए दही के ऊपर डालें और साथ में, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिला लें.
- इस तरह आपका काठियावाड़ी दही तिखारी तैयार हो जाएगा, जिसे आप गरमा-गर्म चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर, यहां जानिए आसान रेसिपी, व्रत में भी खा सकेंगे आप
संबंधित खबरें
सोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
48 mins agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
2 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
3 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
17 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
19 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
20 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
22 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
22 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
23 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines