हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी कहवा, स्वाद में लाजवाब है यह चाय, तैयार करना भी है आसान

kashmiri Kahwa Recipe: जम्मू-कश्मीर की स्वादिष्ट चाय कश्मीरी कहवा का मजा लेने के लिए आपको जम्मू-कश्मीर जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर पर ही इस चाय को तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने की पूरी रेसिपी यहां दी गई है.

विज्ञापन
kashmere Kahwa Tea: कश्मीरी कहवा कैसे बनाया जाता है? AI Generated Image

Kashmere Kahwa Recipe: कश्मीरी कहवा एक ऐसी चाय है जो स्वाद, अरोमा और स्वास्थ के लिए अच्छे गुणों का कोंबिनेशन होती है. यह जम्मू-कश्मीर के खानपान का अहम हिस्सा रही है. इसमें रंग और स्वाद के लिए केसर से लेकर गुलाब की पंखुडियां तक डाली जाती हैं और इसे इसका खास अरोमा खड़े मसालों और केसर-गुलाब से ही मिलता है. ऐसे में अगर आप भी कश्मीरी कहवा का मजा लेना चाहते हैं तो आपको कश्मीर की वादियों तक जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं. रसोई में मौजूद सामग्री से ही स्वादिष्ट कश्मीर कहवा बनाकर तैयार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – बासी चावल को न समझें बेकार, इस ट्रिक से तैयार करें मजेदार कुरकुरा स्नैक

कश्मीरी कहवा बनाने की रेसिपी | How To Make Kashmere Kahwa At Home

कश्मीरी कहवा में क्या-क्या होता है

विज्ञापन

पानी – 3 कप
केसर के छल्ले – 10-12 (सर्व करने के लिए 3-4 और)
दालचीनी का टुकड़ा – आधा इंच
लौंग – 1
हरी इलायची – 1 (हल्की कुटी हुई)
सूखी गुलाब की पंखुड़ियां – आधा चम्मच
कश्मीरी ग्रीन टी या नॉर्मल ग्रीन टी – एक चम्मच
बादाम – 2 चम्मच (पतले कटे हुए)
शहद (ऑप्शनल) – 2 चम्मच

कश्मीरी कहवा बनाने की विधि क्या है

विज्ञापन
  • कहवा बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में पानी को हल्की मीडियम आंच पर गर्म कर लें. जब पानी उबल जाए तो आंच धीमी कर दें.
  • इसमें केसर, दालचीनी, लौंग, इलायची और सूखी गुलाब की पंखुडियां डाल दें और पानी को 3 से 4 मिनट के लिए पकाकर आंच बंद कर दें.
  • अब इसमें ग्रीन टी डालें और आराम से हिलाएं. चाय को स्टीप होने के लिए 30 से 40 सेकंड के लिए रखें.

तैयार है आपका कश्मीरी कहवा. इसे घर पर बनाकर पिएं और बाहर से कोई मिलने आए तो उनके लिए भी परोसें.

कश्मीरी कहवा पीने के क्या फायदे हैं

विज्ञापन

शरीर को डिटॉक्स करता है – कश्मीरी कहवा शरीर को अंदर से साफ करता है. इससे पाचन और मेटाबॉलिज्म को फायदे मिलते हैं. इस चाय को पीने पर शरीर के टॉक्सिंस निकल जाते हैं जिससे शरीर पर बाहरी रूप से भी चमक नजर आती है.

तनाव कम होता है – स्ट्रेस को कम करने के लिए भी कश्मीरी कहवा पी सकते हैं. इसमें सूदिंग गुण होते हैं जो स्ट्रेस कम करने में असरदार होते हैं.

विज्ञापन

खांसी-जुकाम पर असरदार – साधारण खांसी जुकाम और मौसमी दिक्कतों को दूर करने में कश्मीरी कहवा फायदेमंद साबित होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सर्दी-खांसी से शरीर को दूर रखते हैं.

यह भी पढ़ें – PM Modi ने दी देसी एवोकाडो खाने की सलाह, जानिए इससे कैसे बनाते हैं टेस्टी गुआकामोले टोस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola