करवा चौथ का त्योहार हिंदू धर्म में काफी खास माना जाता है, क्योंकि इस मौके पर महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं. यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है. ऐसे में पति का भी फर्ज बनाता है कि वह अपनी पत्नी को खुश करने के लिए कुछ बनाएं, जिसे खाकर उन्हें अच्छा लगे. ऐसे में इस स्टोरी में हम आपको स्वादिष्ट फिरनी की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाकर आप करवा चौथ के व्रत के बाद अपनी पत्नी को अपने हाथों से खिला सकते हैं. इस फिरनी का स्वाद और आपकी मेहनत दोनों ही चीजें आपके रिश्ते में प्यार घोलने में अहम भूमिका निभा सकेगी. आइए जानते हैं आप कैसे घर पर आसानी से करवा चौथ स्पेशल शाही फिरनी बना सकते हैं?
यह भी पढ़ें: करवाचौथ के निर्जला व्रत में नहीं सताएगी भूख-प्यास, इन 4 तरीकों से दिनभर रहेंगी एनर्जेटिक
फिरनी बनाने के लिए किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
करवा चौथ के दिन फिरनी बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी, आपको चाहिए होगा;
- 5-6 बड़े चम्मच बासमती चावल
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- आधा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
- चीनी स्वादानुसार
- ड्राई फ्रूट्स अपने अनुसार, रखें, जैसे- पिस्ता, बादाम आदि
- केसर के धागे
- 1 छोटा चम्मच केवड़ा पानी या गुलाब जल
कैसे बनाएं स्वादिष्ट फिरनी
- सबसे पहले बासमती चावल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद पानी निकालकर चावल को मिक्सी में दरदरा पीस लें.
- एक बर्तन में फुल क्रीम दूध डालकर उबालें और फिर उबाल आने पर गैस धीमी कर दें और दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं. बीच-बीच में दूध को चलाते रहें.
- अब दूध में पिसे हुए चावल धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें. ध्यान रखें कि इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक चावल अच्छी तरह पक न जाएं और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए.
- अब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर केसर वाला दूध, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें और आखिर में गुलाब जल या केवड़ा वॉटर डालकर गैस बंद कर दें.
- इस तरह फिरनी तैयार हो जाएगी, जिसे आप छोटी कटोरियों में निकालें. ऊपर से बादाम, पिस्ता और केसर डालकर सजाएं और इसे ठंडा होने के बाद पत्नी को खिलाएं.
यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर पत्नी को करना है खुश? घर पर बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन, जानिए आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
सरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
33 mins agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
2 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
5 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
20 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
21 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines