Karwa Chauth Romantic Messages in Hindi: करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के प्यार, भरोसे और खूबसूरत रिश्ते को बनाए रखता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जिंदगी के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को चांद के दीदार और पूजा के साथ व्रत खोला जाता है. ऐसे में अगर आप भी इस खास दिन को अपने पति के लिए और यादगार बनाना चाहती हैं तो उन्हें चांद निकलने से पहले एक प्यारा-सा रोमांटिक मैसेज भेज सकती हैं. कभी-कभी दिल की बात कहने के लिए लंबे शब्दों की जरूरत नहीं होती. प्यार से लिखा गया एक छोटा-सा मैसेज भी चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी होता है. अगर आप अपने पति को करवा चौथ की शुभकामनाएं देने के लिए कुछ खास और रोमांटिक संदेश ढूंढ रही हैं तो यहां दिए गए मैसेज आपके काम आ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- करवा चौथ की पूजा के लिए बेस्ट हैं ये रंगोली डिजाइन, मिनटों में बन जाएगा खूबसूरत आंगन
करवा चौथ के लिए शायरी | Karwa Chauth Wishes
चांद की रोशनी में आपका चेहरा नजर आए,
मेरी हर दुआ में बस आपका नाम आए,
जिंदगी के हर सफर में साथ आपका रहे,
हमारा प्यार हर दिन और गहरा होता जाए,
हैप्पी करवा चौथ, मेरे हमसफर!
हर करवाचौथ प्यार बढ़ता रहे,
हमारा रिश्ता यूं ही महकता रहे!
दुआ है रब से हर बार,
बना रहे हमारा ये प्यारा संसार!
एक चांद आसमान में, एक मेरे पास,
आपसे ही पूरी होती है मेरी हर आस!
हर दुआ में बस आपको मांगा है,
रब से अपना हर सुख आपके नाम लिखा है!
आपसे शुरू, आप पर ही मेरी हर बात हो,
आपके साथ ही हर दिन और हर रात हो,
सात जन्मों तक बना रहे हमारा ये प्यार,
हर जन्म में आप ही मेरे जीवनसाथी हों,
करवा चौथ की ढेर सारी शुभकामनाएं!
चांद का इंतजार है, आपकी मुस्कान का ख्याल है,
आपके साथ से ही मेरी जिंदगी खुशहाल है,
हर जन्म में आपका ही साथ मांगती हूं,
आपकी खुशियों के लिए हर दुआ करती हूं,
हैप्पी करवा चौथ, मेरी जान!
मेरी जिंदगी में आने और उसे खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया,
आपका साथ मेरे लिए किसी अनमोल तोहफे से कम नहीं है,
इस करवा चौथ मेरी दुआ है कि हम हमेशा एक-दूसरे का हाथ थामे रहें!
चांद की रोशनी में आपका चेहरा नजर आए,
मेरी हर दुआ में बस आपका नाम आए,
जिंदगी के हर मोड़ पर साथ आपका रहे,
हमारा प्यार हर जन्म में यूं ही बना रहे,
हैप्पी करवा चौथ, मेरे हमसफर!
माथे की बिंदी, हाथों की मेहंदी,
आपके प्यार से खूबसूरत मेरी जिंदगी!
हर करवाचौथ यही अरमान रहे,
आपका साथ हर जन्म मेरे नाम रहे!
व्रत है आपका, दुआ है आपकी,
मेरी हर खुशी है बस आपकी!
आज चांद से पहले आपका दीदार करना है,
अपने दिल का हर अरमान आप पर वारना है,
मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत सौगात हैं आप,
हर जन्म में मझे बस आपका ही साथ चाहिए!
चांद की तरह चमकते रहें आप,
फूलों की तरह महकते रहें आप,
मेरी दुआओं में हमेशा शामिल रहें,
हर जन्म में मेरे हमसफर बने रहें आप!
चांद से रोशन हो आपकी जिंदगी,
खुशियों से भरी रहे हर बंदगी,
हैप्पी करवा चौथ!
हर जन्म में आपका साथ मिले,
मेरे प्यार को बस आपका हाथ मिले,
हैप्पी करवा चौथ!
चांद का इंतजार है, आपका दीदार बाकी है,
करवा चौथ का दिन है, प्यार का इजहार बाकी है,
हैप्पी करवा चौथ!
आपके नाम से मेरी पहचान है,
आपसे ही मेरी हर मुस्कान है,
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
चांद भी आज शर्मा जाएगा,
जब मेरा चांद सामने आएगा,
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
हर दुआ में आपका नाम है,
आपके बिना अधूरी मेरी शाम है,
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
चांद की रोशनी, तारों का साथ,
यूं ही बना रहे हमारा प्यार,
हैप्पी करवा चौथ!
मेरी दुनिया आपसे शुरू होती है,
मेरी हर खुशी आप पर खत्म होती है,
हैप्पी करवा चौथ!
इसे भी पढ़ें- करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क, लटें उंगलियों से फिसलने लगेंगी
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
17 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
18 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
18 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
20 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
22 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
22 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
22 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines