Karwa Chauth Special Ubtan: करवाचौथ से पहले पार्लर के आगे लंबी लाइन लग जाती है. महिलाएं कभी फेशियल तो कभी स्पा करवाने जाती रहती हैं. लेकिन, इस दौरान पार्लर में भीड़ भी मिलती है और फेशियल वगैरह करवाने में पैसे भी खूब खर्च होते हैं. ऐसे में अगर आप अपना थोड़ा खर्च कम करना चाहती हैं और भीड़-भाड़ से खुद को दूर रखना चाहती हैं तो यहां बताए उबटन को लगाकर देख सकती हैं. घर पर उबटन बनाना Homemade Ubtan) आसान है. इस आयुर्वेदिक नुस्खे से स्किन हेल्दी बनती है, फ्रेश नजर आती है और ग्लोइंग बनती है. इससे स्किन की डीप क्लेंजिंग होती है, स्किन का नेचुरल निखार बाहर आता है, फेशियल हेयर और इनग्रोन हेयर कम होते हैं और स्किन क्लियर बनती है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए करवाचौथ पर कैसे लगाएं उबटन बनाकर.
यह भी पढ़ें – Latest Mehendi Designs: नवरात्रि में सूने ना रखें अपने हाथ, कुछ यूनिक लगाना है तो ये 7 मेहंदी डिजाइन रहेंगे बेस्ट
चेहरे के लिए ऐसे बनाएं उबटन
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए यह उबटन बनाएं. आपको एक चम्मच चंदन का पाउडर, एक चम्मच ओटमील और 3 चम्मच बेसन लेकर मिलाना है. इसमें आधा चम्मच नीम का पाउडर, आधा चम्मच सौंफ और चुटकीभर हल्दी मिला लें. उबटन का असर बढ़ाने के लिए इसमें 6-7 भीगे बादाम को पीसकर मिला लें. सभी चीजों को साथ मिलाकर 2 से 3 चम्मच भरकर कटोरी में डालें और इसमें पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस तैयार उबटन क चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें.
इस उबटन को पानी के अलावा दूध या गुलाबजल के साथ भी तैयार कर सकते हैं. इसे लगाने पर स्किन पर जमा एक्सेस ऑयल कम होता है, स्किन जेंटली एक्सफोलिएट होती है, स्किन के पोर्स टाइट होते हैं और स्किन का ओवरऑल टेक्सचर बेहतर होने में भी मदद मिलती है.
शरीर के लिए तैयार करें उबटन
चेहरे ही नहीं बल्कि आप पूरे शरीर के लिए भी उबटन तैयार कर सकती हैं. 8 से 9 बादाम को भिगोकर रखने के बाद इनके छिलके निकालकर पीस लें. तैयार बादाम के पाउडर में एक कप बेसन (Besan), आधा कप ओटमील, आधा चम्मच नीम पाउडर और चुटकीभर हल्दी के साथ आधा चम्मच सौंफ का पाउडर लेकर गुलाबजल के साथ गाढ़ा पेस्ट तैयार करें.
इस तैयार पेस्ट को शरीर पर रगड़ते हुए मलें और फिर पानी से धोकर हटा लें. जिनकी स्किन ड्राई है वे गुलाबजल की तरह उबटन बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं.
क्या उबटन के कोई साइड इफेक्ट्स होते हैं
उबटन पूरी तरह आयुर्वेदिक होता है इसीलिए इसके साइड इफेक्ट्स आमतौर पर नहीं दिखते हैं. लेकिन, उबटन लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट करना बेहतर होता है.
यह भी पढ़ें – Dark Mehendi Hacks: हाथों पर गहरा रंग चढ़ाना है तो मेहंदी के घोल में मिला लें यह चीज, सुर्ख लाल दिखेंगे हाथ
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
1 hr agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
2 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
2 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
6 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
7 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
10 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines