दिल्ली के इन 3 बाजारों में करें करवा चौथ की शॉपिंग, जहां मिलेगा शोरूम का सामान सस्ते में

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस त्योहार पर सजना-संवरना तो मानो हर स्त्री का अधिकार ही होता है। अगर आपने भी अबतक शॉपिंग का इरादा नहीं बनाया है, तो इन मार्केट्स की खासियत जान जरूर बना लेंगी।

Delhi market shopping

Delhi market shopping

Karwa Chauth 2024: विवाहित महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस पर्व पर हर महिला सोलह श्रृंगार कर अपने पति का दिल जीतने की कोशिश करती है। किसी भी त्योहार के लिए सबसे जरूरी होती है शॉपिंग। बात अगर करवा चौथ की है तो देर न करें, दिल्ली की इन मार्केटों को छान मारें, आपको एक ही जगह पर सबकुछ मिल जाएगा। जी हां, यहां आपको कपड़े, मैचिंग ज्वेलरी, सैंडल्स से लेकर पूजा-पाठ का सामान भी मिल जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली की इन मार्केटों से करें करवा चौथ की शॉपिंग

लाजपत नगर मार्केट

दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट मशहूर स्ट्रीट मार्केट में से एक है। इस मार्केट में आपको कम रेंज में भी बढ़िया और लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े मिल जाएंगे और ब्रांडेड और डिजाइनर कपड़ों के भी कई शोरूम्स मिल जाएंगे। लाजपत नगर की ज्वेलरी और चूड़ियां भी काफी मशहूर हैं। यहां एक से एक ट्रेंड की ईयररिंग्स और गले के सेट मिल जाते हैं। इसके अलावा, यहां पर आपको मेकअप का सामान खरीदने के लिए भी कई शॉप्स मिल जाएंगी।

विज्ञापन

चांदनी चौक मार्केट

चांदनी चौक मार्केट के चर्चे तो पूरे भारत में हैं। हालांकि, इस मार्केट को लोग ज्यादातर वेडिंग शॉपिंग के लिए जानते हैं, मगर चांदनी चौक की मार्केट में आपको एक से एक साड़ियों और लहंगों की दुकानें मिल जाएंगी। इस मार्केट की खास बात है कि यहां आप थोक भाव भी कर सकती हैं। यहां के वेडिंग कलेक्शन से भी आप कुछ पसंद कर सकती हैं। चांदनी चौक में आपको मैचिंग ज्वेलरी की भी दुकानें मिल जाएंगी। इसके अलावा, चांदनी चौक की मार्केट में आपको करवा चौथ के लिए और भी आवश्यक सामान आराम से मिल जाएगा।

विज्ञापन
Delhi market shopping

Delhi market shopping

तिलकनगर मार्केट

जो वेस्ट दिल्ली में रहते हैं, उनके लिए तिलकनगर की मार्केट बेस्ट है। तिलकनगर का बाजार हर दिन भीड़ से भरा रहता है। तिलकनगर में आपको करवा चौथ के लिए कपड़ों की कई अच्छी दुकानें मिल जाएंगी। यहां के रंगीन और लेस वाले दुपट्टे काफी ट्रेंडिंग होते हैं। अगर आपको रेडीमेड कपड़े पसंद नहीं हैं, तो इस मार्केट में कम दामों में फैब्रिक भी मिल जाता है, जिसे आप अपनी पसंद से स्टिच करवा सकती हैं। तिलकनगर मार्केट में घर की साज-सजा का भी सामान मिल जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ