---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

रोज सुबह खाली पेट खा लें 2 भीगे अखरोट, दूर हो जाएंगी ये 7 समस्याएं

Walnut Benefits: अखरोट ड्राई-फ्रूट्स में राजा माने जाने वाला नट है। इसका टेस्ट जितना अच्छा होता है, उतना ही यह सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। जानिए, रोज खाली पेट 2 भीगे हुए अखरोट खाने से शरीर को क्या लाभ मिलेंगे।

---विज्ञापन---

Walnut Benefits: अखरोट एक शक्तिशाली ड्राईफ्रूट होता है। इसे खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। अखरोट हमारे दिमाग को तेज बनाता है। अखरोट हेल्दी फैट्स, विटामिन्स, प्रोटीन और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर है। डाइटिशियन हेल्दी रहने के लिए रोज 2 अखरोट खाने की सलाह देते हैं। अखरोट को भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए तो और भी ज्यादा गुणकारी हो जाता है। चलिए जानते हैं रातभर भिगोए हुए अखरोट खाने के क्या लाभ हैं।

भिगोए हुए अखरोट खाने से दूर होंगी ये 7 समस्याएं

कब्ज 

आजकल लोगों को कब्ज की समस्या बनी रहती है। अखरोट हाई फाइबर से भरपूर होता है। रोज 2 भिगोए हुए अखरोट खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे फ्रेश होने में भी परेशानी महसूस नहीं होती है। पेट की समस्या लगातार बनी रहती है तो रोजाना भीगे अखरोट खाएं।

---विज्ञापन---

अच्छी नींद

लोगों में नींद की कमी की समस्या आम हो गई है। इसका कारण स्ट्रेस और तनाव है। अखरोट को अच्छी नींद के लिए सुपरफूड माना जाता है। अगर आपको भी अच्छी और गहरी नींद चाहिए तो रोज 2 अखरोट को रातभर भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाएं। इससे आपकी नींद में काफी सुधार आ जाएगा।

ये भी पढ़ें- Curry Leaves Uses: सिर्फ पकवानों में नहीं, सफाई में भी बड़ा फायदेमंद है करी पत्ता 

---विज्ञापन---

इम्युनिटी

वीक इम्युनिटी की प्रॉब्लम से लाखों लोग गुजर रहे हैं। कमजोर इम्युनिटी से आप जल्दी-जल्दी बीमार होते हैं। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना अखरोट खाने की सलाह दी जाती है। इसके लिए आपको 2 अखरोट रातभर पानी में भिगोकर रखने होंगे। सुबह खाली पेट लगातार कुछ दिनों तक खाएं। खाली पेट अखरोट खाने से दिमाग भी तेज होता है।

Walnut Benefits

Walnut Benefits

डायबिटीज

कई रिसर्च में अखरोट को डायबिटीज के लिए फायदेमंद माना गया है। अखरोट डायबिटीज टाइप-2 के खतरे को भी कम कर सकता है। रोज खाली पेट भिगोए हुए अखरोट खाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। अखरोट में ऐसे कई एंजाइम्स हैं जो शुगर में फायदा पहुंचाते हैं।

---विज्ञापन---

मजबूत हड्डियां

अखरोट को शरीर की हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अखरोट कैल्शियम से भरपूर होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। अखरोट में ओमेगा-3 भी होता है, जो दांतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

हार्ट हेल्थ

अखरोट में गुड फैट्स होते हैं। ये ओमेगा-3 का भी बढ़िया सोर्स है। अखरोट खाने से शरीर का बीपी कंट्रोल रहता है और बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। ये सभी घटक अच्छी हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए दिल के मरीजों को भी रोज खाली पेट भीगे अखरोट खाने चाहिए।

---विज्ञापन---

स्ट्रेस

अखरोट खाने से स्ट्रेस, तनाव और चिंता कम होती है। अखरोट खाने से शरीर में मेलाटोनिन प्रोडक्शन होता है, जो आपको तनावमुक्त और बेहतर नींद देने में सहायक है।

ये भी पढ़ें- तेजपत्ते के ये फायदे जान आप भी शुरू कर देंगे इसका तड़का लगाना 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Sep 11, 2024 11:47 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola