इन 5 सुपरहेल्दी ड्रिंक्स से रिप्लेस करें प्लेन दूध, कैल्शियम-विटामिन की कमी से मिलेगा छुटकारा!

Best Milk Substitute Drinks: दूध शरीर की हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण होता है। दूध को कैल्शियम और विटामिन-डी का भंड़ार माना जाता है। मगर कुछ लोगों को दूध पीना ज्यादा पसंद नहीं होता है। ऐसे में दूध से मिलने वाले पोषण शरीर को कैसे मिलेंगे? इसके लिए हम आपको कुछ बेस्ट मिल्क रिप्लेसमेंट ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जो विटामिन, कैल्शियम से भरपूर है।

milk substitute

milk substitute

Best Milk Substitute Drinks: दूध कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इससे हड्डियाँ मजबूत होती हैं। दूध एक संपूर्ण आहार है क्योंकि इसमें कैल्शियम के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। दूध में प्रोटीन, फास्फोरस, पोटेशियम और आयोडीन होता है। दूध विटामिन ए, बी2 और बी12 जैसे तत्वों से भी भरपूर है। हालांकि, दूध बहुत फायदेमंद होता है। कुछ लोगों को दूध पीना पसंद होता है लेकिन कुछ लोगों, खासतौर पर बच्चों, को दूध पीना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ऐसे में वे दूध से मिलने वाले पोषण से वंचित रह सकते हैं। इन सुपरहेल्दी ड्रिंक्स से भी दूध से मिलने वाले कैल्शियम और विटामिन की पूर्ति हो सकती है।

विज्ञापन

बादाम और सफेद तिल का दूध

यह दूध गाय-भैंस के दूध से अलग है। इनमें भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है। बादाम और सफेद तिल दोनों में प्रोटीन, फाइबर और गुड फैट्स होते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। इसके लिए आपको रातभर बादाम और सफेद तिल को भिगोकर रखना होगा। सुबह दोनों को साथ में थोड़े पानी के साथ मिक्स कर लें। इसे छानकर दूध निकाल लें। इस दूध को आप ऐसे भी पी सकते हैं, नहीं तो किसी शेक या प्रोटीन पाउडर के साथ भी ले सकते हैं।

विज्ञापन

अंजीर का शेक

अंजीर फायदेमंद ड्राईफ्रूट है। इसमें विटामिन-ए, ई और के होता है। एनीमिया के मरीजों के लिए अंजीर का शेक पीना फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए आपको अंजीर को रातभर भिगोकर सुबह इसे बादाम वाले दूध या नॉर्मल दूध के साथ शहद मिलाकर मिक्सी में घूमा लें और एक शेक तैयार कर लें। आप इसे रोज सुबह पी सकते हैं।

पालक-बादाम स्मूदी

पालक आयरन का अच्छा सोर्स है, तो वही बादाम भी एक गुणकारी नट है। इन दोनों को साथ में खाने से शरीर में दूध से मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स की कमी पूरी होगी। इसे बनाने के लिए आपको एक मिक्सर जार में पालक के कुछ पत्ते, बादाम का दूध या फिर 2 स्पून ग्रीक दही डालना होगा। इसमें थोड़ा दालचीनी का पाउडर डालें और मिठास के लिए शहद या मेपल सिरप का उपयोग कर सकते हैं। इन सभी चीजों को एक बार ग्राइंड करके स्मूदी तैयार कर लें। कटे हुए नट्स के साथ सर्व करें।

विज्ञापन

काजू का दूध

बादाम का दूध तो पिया होगा, पर क्या कभी काजू का दूध पीया है? काजू भी मिनरल, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इसे खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। अगर आपको सादा दूध पसंद नहीं है, तो काजू वाला दूध भी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको रातभर भिगोए हुए काजूओं को मिक्सी में थोड़े पानी के साथ ग्राइंड करना होगा। अब इसे छानकर दूध निकाल लें। काजू का दूध तैयार है।

विज्ञापन
milk substitute

milk substitute

पाइनएप्पल-केल स्मूदी

पाइनएप्पल में विटामिन-सी, फाइबर, मैगनीज और प्रोटीन होता है, वहीं केल के पत्तों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन-के होता है। इसकी स्मूदी बनाकर पीने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं। इसकी स्मूदी बनाने के लिए आपको केल के पत्ते, केला, पाइनएप्पल और नारियल का दूध चाहिए। इन सभी चीजों को मिक्सी में ग्राइंड करके स्मूदी तैयार कर लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ