Karonda Benefits: बरसात के 3 महीनों में करोंदा बाजार में आता है. इस दौरान आप भी करोंदा घर ला सकते हैं. इसका खट्टा और तीखा स्वाद सादी रोटी-सब्जी को भी स्वादिष्ट बना देता है. वहीं, करोंदा खाने पर इम्यूनिटी दुरुस्त होने से लेकर स्किन को एंटी-एजिंग फायदे मिलते हैं. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है. न्यूट्रिशनिस्ट इस पोस्ट में बता रही हैं कि करोंदा खाने पर शरीर को कौन-कौन से फायदे (Karonda Khane Ke Fayde) मिलते हैं और किस तरह करोंदे की चटनी बनाकर खाई जाती है.
यह भी पढ़ें- बरसाती कीड़ों को भगाने के लिए इस मसाले का पानी कर लें तैयार, पंख वाले कीड़े फिर नहीं आएंगे नजर
करोंदा खाने पर शरीर को क्या फायदे मिलते हैं
- न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि करोंदें में फाइटोकेमिकल्स का कमाल का कोंबिनेशन होता है जो शरीर के ऐसे पाथवेज को एक्टिवेट करता है जिससे शरीर फैट स्टोरेज मोड से फैट बर्निग मोड पर शिफ्ट हो जाती है.
- करोंदा लिवर की सेहत के लिए भी अच्छे हैं. न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि करोंदा खाने पर लिवर के एंजाइम्स एलिवेट होते हैं.
- अगर खाने के साथ करोंदा लिया जाए तो इससे शुगर स्पाइक भी कम होता है. करोंदा में पेक्टिन फाइबर होता है जो दिल की सेहत और गट हेल्थ दोनों के लिए ही बेहद अच्छा है.
बनाकर खा सकते हैं करोंदे की चटनी
करोंदा चटनी बनाने के लिए आपको करोंदा, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च या सूखी लाल मिर्च, नमक और जीरा चाहिए होगा. सभी चीजों को एकसाथ पीसने भर से तैयार हो जाती है करोंदे की यह चटनी. इस चटनी (Karonda Chutney) को आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि खाने के साथ अगर 2 चम्मच इस करोंदे की चटनी को खाया जाए तो शरीर को इसके भरपूर फायदे मिलते हैं.
छोंक लगाकर भी खा सकते हैं करोंदा
करोंदा को आमतौर पर छोंक लगाकर भी खाया जाता है. इसके खट्टे और तीखे स्वाद के साथ हरी मिर्च और ज्यादा अच्छी रहती है. आप कड़ाही में तेल और जीरा डालकर उसमें करोंदा और बीच से चीरा लगी हरी मिर्च डाल सकते हैं. इसमें थोड़ा सा नमक डालें और कुछ देर पका लें. छोंक लगा यह करोंदा घर में सभी को बेहद पसंद आएगा.
यह भी पढ़ें – बाथरूम की नाली में सिरका डालने से क्या होता है? जवाब जानकर आप भी करने लगेंगे यह काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
13 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
21 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
23 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines