बरसाती कीड़ों को भगाने के लिए इस मसाले का पानी कर लें तैयार, पंख वाले कीड़े फिर नहीं आएंगे नजर

Monsoon Insects Home Remedies: बरसात के मौसम में उड़ने वाले कीड़े नाक में दम कर देते हैं. ऐसे में इन कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए यहां बताए घरेलू नुस्खे आपके बेहद काम आ सकते हैं. एक बार आजमाने पर ही असर दिख सकता है.

Monsoon Insect Home Remedies

उड़ने वाले कीड़े को कैसे भगाएं?

विज्ञापन

Udne Wale Kide Kaise Bhagaye: बरसात के मौसम में कीड़े हमारे घर को ही अपना ठिकाना बना लेते हैं. घर का एक ऐसा कोना नहीं हैं जहां ये कीड़े ना भटकते हों. कुछ जमीन पर रेंगते हुए नजर आ जाते हैं, कुछ दीवारों पर चिपक जाते हैं तो कुछ रोशनी देखते ही आस-पास मंडराना शुरू कर देते हैं. अब इन कीड़ों के लिए बाजार से स्प्रे या दवाएं व्यक्ति खरीदे भी तो कितनी खरीदे. ऐसे में आप बिना पैसे खर्च किए घर पर ही इन कीड़ों (Monsoon Insects) को भगाने वाला स्प्रे तैयार कर सकते हैं. इस स्प्रे को घर के मसालों से तैयार किया जा सकता है. इसकी तीखी गंध कीड़ों को रास नहीं आती और वे फड़फड़ाकर उड़ जाते हैं या दम दोड़ देते हैं. तो चलिए, बिना देरी किए जानिए किस तरह बनाएं बरसाती कीड़े भगाने वाला स्प्रे.

यह भी पढ़ें – बाथरूम की नाली में सिरका डालने से क्या होता है? जवाब जानकर आप भी करने लगेंगे यह काम

विज्ञापन

कैसे बनाएं बरसाती कीड़े भगाने वाला स्प्रे

नींबू और लौंग

इस स्प्रे को बनाना बेहद आसान है. आपको 10 से 15 लौंग, एक कप पानी और नींबू का रस लेना है. एक बर्तन में पानी और लौंग डालकर उसे 5 से 7 मिनट के लिए पका लें. जब पानी उबल जाए तो उसे ठंडा होने के लिए रखें. अब पानी छानकर इसमें नींबू का रस मिलाएं और कीड़ों पर छिड़कने के लिए इस्तेमाल करें. कीड़े भागने लगेंगे.

लौंग और दालचीनी

विज्ञापन

10 लौंग (Clove) और 1 टुकड़ा दालचीनी का लेकर उसे एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें. इससे दोनों चीजों का अर्क पानी में उतर आएगा. अब इस पानी को ठंडा करके स्प्रे बोतल में डालकर कीड़ों पर छिड़कें. कीड़े अपना रास्ता बदलकर निकाल जाएंगे और मुड़कर आपके घर नहीं आएंगे.

नीम का तेल और डिश सोप

विज्ञापन

नीम के तेल को लिक्विड डिश सोप के साथ मिलाकर स्प्रे तैयार किया जा सकता है. दोनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर दरवाजे या बालकनी में छिड़क सकते हैं. आप चाहे तो नीम के तेल का दीया भी जला सकते हैं. इसके
धुएं से कीड़े भागते हैं.

सरसों के तेल का देसी नुस्खा आएगा काम

विज्ञापन

कीड़े भगाने के लिए सरसों के तेल का यह देसी नुस्खा भी आजमाकर देखा जा सकता है. आपको करना बस इतना है कि एक प्लास्टिक की शीट पर सरसों का तेल (Mustard Oil) लगाकर इसे कीड़ों के भटकने वाली जगह पर चिपका या रख देना है. अगर बल्ब के आस-पास कीड़े मंडराते हैं तो बल्ब से थोड़ी दूरी पर इस सरसों के तेल वाली प्लास्टिक शीट को लगा दें. कीड़े सरसों के तेल की गंध से दूर भागते हैं. कई कीड़े तो इस शीट पर आकर चिपक भी जाते हैं.

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

विज्ञापन
  • इस बात का खास ख्याल रखें कि आप किसी भी स्प्रे को बल्ब पर ना छिड़कें. आपको ये स्प्रे ऐसी जगह छिड़कना है जहां बिजली का कोई तार वगैरह ना हो.
  • खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाकर रखें ताकि कीड़े घर में ना आएं,
  • शाम के समय लाइट को बंद रखने की कोशिश करें.
  • फर्श पर नीम के पानी से पोंछा लगाने पर भी कीड़े-मकौड़े दूर रहते हैं.

यह भी पढ़ें –बच्चे के लिए कौन-सी पानी की बोतल है सबसे सुरक्षित? खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ