बाथरूम की नाली में सिरका डालने से क्या होता है? जवाब जानकर आप भी करने लगेंगे यह काम

Vinegar In Bathroom Drain: क्या आपने कभी सोचा है कि बाथरूम की नाली में लोग सिरका क्यों डालते हैं? आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि एक नहीं बल्कि कई दिक्कतें दूर करने में काम आ सकती है यह ट्रिक. आप भी देख लीजिए आजमाकर.

vinegar clean bathroom drains
1 / 7

Vinegar Benefits For Bathroom Drain: बाथरूम घर का वो हिस्सा है जिसमें सबसे ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं. बाथरूम की जाली में फफूंद लगने से लेकर बदबू आने तक की दिक्कत हो सकती है. वहीं, नहाने पर शरीर से निकलने वाली गंदगी भी बाथरूम की नाली में जाती है, यह कीड़े-मकौड़ों का घर भी हो सकता है और एक्सेस नमी से और बैक्टीरिया पनपते हैं सो अलग. ऐसे में बाथरूम की नाली में सिरका (Naki Me Sirka) डालना फायदेमंद हो सकता है. यहां जानिए नाली में सिरका डालने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.

विज्ञापन

नाली की बदबू दूर होती है

नाली की बदबू दूर होती है 2 / 7

बाथरूम की नाली में सिरका डालने से इसमें से आने वाली सड़ांध या कहें सड़ी हुई बदबू दूर हो जाती है. सिरका जमे हुए बैक्टीरिया को दूर करता है और फंगस का खात्मा करता है. सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड इस बदबू को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मार देता है.

विज्ञापन

जमा हुआ कचरा निकल जाता है

जमा हुआ कचरा निकल जाता है 3 / 7

बाथरूम की नाली में साबुन के झाग, टूटे हुए बाल और शरीर के मैल के जमा होने से जो कचरा इकट्ठा होकर पानी निकलने से रोकता है उसे हटाने में सिरके से मदद मिलती है. सिरका कचरे को ढीला करके निकाल देता है.

कीड़े-मकौड़ों से छुटकारा

कीड़े-मकौड़ों से छुटकारा 4 / 7

कॉकरोच, कानखजूरा या छोटे-मोटे कीड़े बाथरूम की नाली से आसानी से घर में घुस आते हैं. सिरके को इस नाली में डाला जाए तो कीड़ों का शरीर जलने लगता है और इसकी तीखी गंध उन्हें दूर भगाती है.

विज्ञापन

खारे पानी के दाग साफ होना

खारे पानी के दाग साफ होना 5 / 7

नाली के ऊपर लगे ड्रेन हॉल पर खारे पानी के दाग जमने लगते हैं जिन्हें हाथों से मलकर छुड़ाना मुश्किल होता है. ऐसे में इसपर सिरका डाला जाए तो ये दाग हटते हैं.

कैसे डालें नाली में सिरका

कैसे डालें नाली में सिरका 6 / 7

नाली में सिरका डालने के लिए पानी और सिरके को बराबर मात्रा में मिला लें. इसे जस का तस ही नाली में उड़ेल दें. इसका असर बढ़ाने के लिए इस घोल में एक चम्मच बेकिंग सोडा भी डाला जा सकता है. आप चाहे तो गर्म पानी में सिरका घोलकर भी डाल सकते हैं. गंदगी ज्यादा हो तो सिरके को बिना पानी मिलाए भी नाली में डाल सकते हैं.

विज्ञापन

महीने कितनी बार करें इस्तेमाल

महीने कितनी बार करें इस्तेमाल 7 / 7

बाथरूम की नाली में हर 15 दिन में एक बार सिरका डाला जा सकता है. नाली में सिरका डालने के आधे से एक घंटे तक उसके ऊपर पानी ना डालें. इससे सिरका बेहतर तरह से काम कर पाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन