करोंदा खाने के क्या फायदे होते हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया लिवर से लेकर वेट लॉस तक में दिखता है असर

Karonda Khane Ke Fayde: लाल, गुलाबी, हरा और सफेद रंग का करोंदा बारिश के मौसम में खूब बिकता है. यह करोंदा खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही सेहत को भी कई फायदे देता है. यहां जानिए करोंदा खाने पर सेहत को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं.

karonda khane ke fayde

क्या करोंदा सेहत के लिए अच्छे होते हैं?

Karonda Benefits: बरसात के 3 महीनों में करोंदा बाजार में आता है. इस दौरान आप भी करोंदा घर ला सकते हैं. इसका खट्टा और तीखा स्वाद सादी रोटी-सब्जी को भी स्वादिष्ट बना देता है. वहीं, करोंदा खाने पर इम्यूनिटी दुरुस्त होने से लेकर स्किन को एंटी-एजिंग फायदे मिलते हैं. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है. न्यूट्रिशनिस्ट इस पोस्ट में बता रही हैं कि करोंदा खाने पर शरीर को कौन-कौन से फायदे (Karonda Khane Ke Fayde) मिलते हैं और किस तरह करोंदे की चटनी बनाकर खाई जाती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

करोंदा खाने पर शरीर को क्या फायदे मिलते हैं

  • न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि करोंदें में फाइटोकेमिकल्स का कमाल का कोंबिनेशन होता है जो शरीर के ऐसे पाथवेज को एक्टिवेट करता है जिससे शरीर फैट स्टोरेज मोड से फैट बर्निग मोड पर शिफ्ट हो जाती है.
  • करोंदा लिवर की सेहत के लिए भी अच्छे हैं. न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि करोंदा खाने पर लिवर के एंजाइम्स एलिवेट होते हैं.
  • अगर खाने के साथ करोंदा लिया जाए तो इससे शुगर स्पाइक भी कम होता है. करोंदा में पेक्टिन फाइबर होता है जो दिल की सेहत और गट हेल्थ दोनों के लिए ही बेहद अच्छा है.

बनाकर खा सकते हैं करोंदे की चटनी

करोंदा चटनी बनाने के लिए आपको करोंदा, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च या सूखी लाल मिर्च, नमक और जीरा चाहिए होगा. सभी चीजों को एकसाथ पीसने भर से तैयार हो जाती है करोंदे की यह चटनी. इस चटनी (Karonda Chutney) को आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि खाने के साथ अगर 2 चम्मच इस करोंदे की चटनी को खाया जाए तो शरीर को इसके भरपूर फायदे मिलते हैं.

विज्ञापन

छोंक लगाकर भी खा सकते हैं करोंदा

करोंदा को आमतौर पर छोंक लगाकर भी खाया जाता है. इसके खट्टे और तीखे स्वाद के साथ हरी मिर्च और ज्यादा अच्छी रहती है. आप कड़ाही में तेल और जीरा डालकर उसमें करोंदा और बीच से चीरा लगी हरी मिर्च डाल सकते हैं. इसमें थोड़ा सा नमक डालें और कुछ देर पका लें. छोंक लगा यह करोंदा घर में सभी को बेहद पसंद आएगा.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ