दिनभर ऑफिस में काम, कॉलेज आदि के बाद शाम में कुछ ऐसा स्नैक्स खाने की क्रेविंग होती है, जिसका स्वाद एकदम अलग हो और खाने के बाद ऐसा हो जाए कि बार-बार उसके खाने का मन करें. इस तरह की क्रेविंग को पूरा करने के लिए कर्नाटक की फेमस थट्टे इडली बेहतरीन विकल्प हो सकती है. थट्टे इडली की खास बात ये है कि ये आम इडली से अलग होती है, अलग मतलब साइज में बड़ी, और सॉफ्ट भी ज्यादा होती है. बेंगलुरु, मैसूर जैसे शहरों में लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं. ये इडली बेहद मुलायम, स्पंजी और हल्का होता है, जिसे खाने में सच में आपको भी मजा आ जाएगा. आइए जानते हैं आखिर आप कैसे आसानी से इसे बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आलू के छिलके से तैयार करें ये स्वादिष्ट स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे
थट्टे इडली बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत
- 2 कप इडली चावल.
- 1 कप धुली उड़द दाल.
- आधा कप पोहा.
- आधा छोटा चम्मच मेथी दाना.
- स्वादानुसार नमक.
- जरूरत के अनुसार पानी.
- प्लेट ग्रीस करने के लिए थोड़ा तेल या घी.
शाम के लिए ऐसे बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी थट्टे इडली
- चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को अलग-अलग 4 से 5 घंटे तक भिगो दें.
- साथ ही, पोहा को 20 से 30 मिनट पहले पानी में भिगो लें.
- वक्त पूरा होने पर उड़द दाल को मुलायम पीस लें और चावल-पोहा को थोड़ा दरदरा पीसें.
- दोनों बैटर मिलाकर 8 से 10 घंटे के लिए खमीर उठाने के लिए छोड़ दें.
- बैटर जब तैयार हो जाए, तो इसमें नमक मिलाएं और छोटी-छोटी प्लेट में थोड़ा तेल लगाएं और बैटर को फैलाएं.
- अब स्टीमर में इन प्लेटों को रखकर 10 से 12 मिनट तक भाप में पकाएं.
- इस तरह तैयार हो जाएगी आपकी गरमा-गरम थट्टे इडली, जिसे आप सांभर और नारियल चटनी के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Omelet Without Egg Recipe: क्या आपने खाया है बिना अंडे का आमलेट? शाम के नाश्ते में बनाएं
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
6 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
14 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
15 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
16 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
18 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
18 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines