---विज्ञापन---

शाम स्नैक्स के लिए ट्राई करें कर्नाटक की फेमस थट्टे इडली, सॉफ्टनेस ऐसी कि स्वाद रह जाएगा याद

Evening Snacks Recipe: क्या आपने कभी कर्नाटक की मशहूर थट्टे इडली का स्वाद चखा है? हम आपको शाम के स्नैक्स के लिए इस शानदार डिश की रेसिपी बताएंगे, जिसे ट्राई करने के बाद यकीनन आप इसके शौकीन बन जाएंगे.

---विज्ञापन---

दिनभर ऑफिस में काम, कॉलेज आदि के बाद शाम में कुछ ऐसा स्नैक्स खाने की क्रेविंग होती है, जिसका स्वाद एकदम अलग हो और खाने के बाद ऐसा हो जाए कि बार-बार उसके खाने का मन करें. इस तरह की क्रेविंग को पूरा करने के लिए कर्नाटक की फेमस थट्टे इडली बेहतरीन विकल्प हो सकती है. थट्टे इडली की खास बात ये है कि ये आम इडली से अलग होती है, अलग मतलब साइज में बड़ी, और सॉफ्ट भी ज्यादा होती है. बेंगलुरु, मैसूर जैसे शहरों में लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं. ये इडली बेहद मुलायम, स्पंजी और हल्का होता है, जिसे खाने में सच में आपको भी मजा आ जाएगा. आइए जानते हैं आखिर आप कैसे आसानी से इसे बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आलू के छिलके से तैयार करें ये स्वादिष्ट स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे

---विज्ञापन---

थट्टे इडली बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत

  • 2 कप इडली चावल.
  • 1 कप धुली उड़द दाल.
  • आधा कप पोहा.
  • आधा छोटा चम्मच मेथी दाना.
  • स्वादानुसार नमक.
  • जरूरत के अनुसार पानी.
  • प्लेट ग्रीस करने के लिए थोड़ा तेल या घी.

शाम के लिए ऐसे बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी थट्टे इडली

  • चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को अलग-अलग 4 से 5 घंटे तक भिगो दें.
  • साथ ही, पोहा को 20 से 30 मिनट पहले पानी में भिगो लें.
  • वक्त पूरा होने पर उड़द दाल को मुलायम पीस लें और चावल-पोहा को थोड़ा दरदरा पीसें.
  • दोनों बैटर मिलाकर 8 से 10 घंटे के लिए खमीर उठाने के लिए छोड़ दें.
  • बैटर जब तैयार हो जाए, तो इसमें नमक मिलाएं और छोटी-छोटी प्लेट में थोड़ा तेल लगाएं और बैटर को फैलाएं.
  • अब स्टीमर में इन प्लेटों को रखकर 10 से 12 मिनट तक भाप में पकाएं.
  • इस तरह तैयार हो जाएगी आपकी गरमा-गरम थट्टे इडली, जिसे आप सांभर और नारियल चटनी के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Omelet Without Egg Recipe: क्या आपने खाया है बिना अंडे का आमलेट? शाम के नाश्ते में बनाएं

---विज्ञापन---

First published on: Aug 05, 2026 05:59 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola