Karishma Tanna Postpartum Routine: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने बीती जुलाई अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है. करिश्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि उनकी पोस्टपार्टम जर्नी कैसी चल रही है. करिश्मा ने अपने पोस्ट में अपना पोस्टपार्मट रूटीन शेयर किया है, बताया है कि वह मिल्क सप्लाई को सपोर्ट करने के लिए कौन सी ड्रिंक पीती हैं, निप्पल्स में सूजन आ जाए तो क्या करती हैं और पीठ में होने वाले दर्द को कैसे कम करती हैं या खुद को दिनभर किस तरह हाइड्रेटेड रखती हैं.

यह भी पढ़ें - हार्ट अटैक आने से वर्षों पहले मिल जाएगी वॉर्निंग! IIT मद्रास का डिवाइस बता देगा आपकी आर्टरीज की उम्र

---विज्ञापन---

मिल्क सप्लाई बढ़ाने के लिए शतावरी

मां बनने के बाद बच्चे को स्तनपान कराने के लिए नई मां के स्तन में पर्याप्त दूध बनना जरूरी है. ऐसे में सही खानपान से मिल्क सप्लाई को बेहतर किया जा सकता है. करिश्मा ने बताया कि अपनी मिल्क सप्लाई बेहतर करने के लिए और ज्यादा मिल्क प्रोड्यूस करने के लिए वह गर्म पानी में शतावरी पाउडर डालकर पीती हैं.

पाचन को कैसे रखती हैं दुरुस्त

---विज्ञापन---

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए करिश्मा मुखवास का सेवन करती हैं. मिक्सड मुखवास से पाचन अच्छा रहता है और गैस नहीं बनती है.

जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी

---विज्ञापन---

शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए करिश्मा सौंफ, जीरा और अजवाइन का सेवन करती हैं. सौंफ, जीरा और अजवाइन को पानी में डालकर उबाला जा सकता है और इस पानी को हल्का गर्म या ठंडा करके पिया जा सकता है.

पंपिंग के बारे में बताया

---विज्ञापन---

करिश्मा तन्ना बच्चे के लिए मिल्क पंप करती हैं. करिश्मा इसे पावर पंपिंग कहती हैं. करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, "आजकल मेरा दिन कुछ ऐसा ही दिखता है… नरिशिंग, हीलिंग, पंपिंग और रिपीटिंग. करिश्मा ने बताया कि ठंडी और गर्म सिकाई काम आती है. करिश्मा ने सभी को सलाह भी दी है कि बेली सपोर्ट हर दिन पहनें.

शेयर की मन की बातें

---विज्ञापन---

हाल ही में करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पुराने शूट की फोटो शेयर की और लिखा कि वह अपने पुराने सेल्फ को मिस करती हैं, करिश्मा ने लिखा, "मुझे याद है कि मैं इस शूट पर अपना सबसे खूबसूरत सीक्रेट लेकर पहुंची थी. मैं एक्साइटेड थी, इमोशनल थी, नर्वस थी और खामोशी से सपने देख रही थी उन सब चीजों के जो आगे होने वाली हैं. मेरे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा था और मैं किसी से शेयर नहीं कर सकती थी. आज, जब मैं पीछे मुड़कर इस फोटो को देखती हूं तो मैं अपने इस वर्जन को बेहद प्यार के साथ याद करती हूं. मैं मेनिफेस्ट करती हूं कि मैं अपने शरीर में फिर से मजबूत, फिट और कॉन्फेडिंट महसूस करने की दिशा में आगे बढ़ रही हूं. धीरे-धीरे, आराम से, एक-एक दिन करके क्योंकि इस बार, मैं सिर्फ 'मैं' बनकर वापस नहीं आ रही हूं.. मैं एक मां के तौर पर वापस आ रही हूं."

यह भी पढ़ें- युवाओं में बढ़ रहा है आंतों और रेक्टम कैंसर का खतरा, रोजमर्रा की ये 3 गलतियां Colorectal Cancer की बन सकती हैं वजह