---विज्ञापन---

कोलेस्ट्रॉल से लेकर शुगर कंट्रोल तक, खाली पेट कलौंजी का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

Kalonji Water Benefits: कलौंजी ऐसे छोटे काले बीज हैं जो सिर्फ दिखने में छोटे हैं, मगर उनके लाभ कई गुना हैं। चलिए जानते हैं, रोज़ खाली पेट 1 गिलास कलौंजी का पानी पीने के 5 चमतकारी लाभ।

---विज्ञापन---

Kalonji Water Benefits: भारतीय रसोई घरों में कलौंजी का इस्तेमाल सब्जी बनाने, चटनी या अचार में किया जाता है। इन बीजों से खाने का स्वाद भी बढ़ता है और ये छोटे काले बीज सेहत को भी कई लाभ देते हैं। यह बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इन बीजों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इन बीजों के पानी को खाली पेट पीने से शरीर इन 5 बीमारियों से दूर रहता है। आइए आपको बताते हैं, इन्हें पीने का सही तरीका और लाभ।

कलौंजी क्या है?

कलौंजी एक आम रसोई का मसाला है जो खाना पकाने के काम में इस्तेमाल किया जाता है। इन बीजों को अंग्रेजी में नाइजिला सीड्स कहते हैं। यह काले तिलों की तरह दिखते हैं मगर होते उनसे अलग हैं। इनमें विटामिन-सी, बी3 और बी1 होते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग करते हैं।

---विज्ञापन---

कलौंजी का पानी पीने के 5 फायदे

वेट लॉस

---विज्ञापन---

कलौंजी का पानी वजन घटाने में फायदेमंद है। इन बीजों के पानी को रोजाना पीने से शरीर पर जमा एक्स्ट्रा चर्बी पिघलने लगती है। यह बीज ओवरईटिंग की आदत को भी कम करने में मदद करते हैं, जिससे वजन जल्दी घटाया जा सकता है।

डायबिटीज

---विज्ञापन---

कलौंजी, इंसुलिन के प्रोडक्शन को धीमा करती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। कलौंजी मिले पानी को नियमित रूप से पीने पर टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी कम होता है। इसलिए इन्हें भी रोज कलौंजी का पानी खाली पेट पीना चाहिए।

ये भी पढ़ें- 27% पुरुषों को नपुंसकता, 40 साल के बाद सेक्स लाइफ में पड़ जाते हैं कमजोर, रिचर्स में हुए चौंकाने वाले खुलासे 

---विज्ञापन---

बैड कोलेस्ट्रॉल

खाली पेट कलौंजी का पानी पीने से शरीर में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर कई गंभीर बीमारियों के घेरे में जाता है। कई रिसर्च में भी कलौंजी के पानी को कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने में कारगर माना गया है।

---विज्ञापन---

डाइजेशन

कलौंजी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके पानी को पीने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। कलौंजी का पानी पेट में बन रही गैस और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

---विज्ञापन---

कलौंजी के अन्य फायदे

  • कलौंजी का पानी पीने से स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता है।
  • कलौंजी का पानी इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
  • कलौंजी का पानी पीने से दिमाग भी तेज होता है।
  • अगर कलौंजी के बीज को तेल में मिलाकर लगाया जाए तो जोड़ों का दर्द कम होता है।

कैसे करें कलौंजी के पानी का सेवन?

इसके लिए आपको रातभर 1 गिलास पानी में 1 चम्मच कलौंजी भिगोकर रखनी होगी। सुबह खाली पेट बासी मुंह इस पानी को पिएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आंखें बताएंगी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है या नहीं! जानें कैसे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 27, 2024 06:00 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola