Kalaknad Recipe: होली का त्योहार करीब है और लोगों ने त्योहार को लेकर खूब तैयारियां भी शुरू कर दी है। रंगों के त्योहार पर मिठाईयों की डिमांड कुछ ज्यादा होती है।
इसलिए आज हम आपके लिए कलाकंद की रेसिपी (Kalakand Recipe) लेकर आए है, जिससे आप बहुत ही आसानी से इसे बना सकते हैं।
और पढ़िए –Rava Uttapam Recipe: मिनटों में बना सकेंगे रवा उत्तपम रेसिपी! जाने विधि
कलाकंद बनाने के लिए सामग्री
पनीर- 250 ग्राम, मावा (खोया)- 200 ग्राम, दूध- 1/2 कप, क्रीम- 1/2 कप, चीनी- 1 कप, इलायची पाउडर- 1 टी स्पून, ड्राई फ्रूट्स- 2 टेबलस्पून, घी- 1 टेबलस्पून
बनाने की विधि
कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बॉउल में मावा लेना है। साथ ही इसे अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद पनीर और मावे को दूध और क्रीम में डाल दें।
इसके बाद इन सभी को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद एक कड़ाही में घी डालकर इसे धीमी आंच पर गर्म कर लें। इसके बाद जब घी गर्म हो जाए तो उसमें पनीर-मावा का तैयार किया गया मिश्रण मिला लें और इस मीडियम आंच पर पका लें। साथ ही इसे चलाते रहें।
इसके बाद जब ये मिश्रण आपस में अच्छी तरह से एकसार मिल जाए, तो इसमें एक कप चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके साथ ही जब चीनी पिघल जाए और मिश्रण का दूध सूख जाए तो इसमें इलायची पाउडर डालें और मिश्रण को एकसार मिला लें। इसके बाद गैस को बंद कर दें।
इसके साथ ही कुछ देर तक कलाकंद का मिश्रण ठंडा होने के लिए रख दें। तब तक एक थाली में थोड़ा सा घी लगाकर हल्के गर्म कलाकंद के मिश्रण को थाली में डालकर सेट करें।
कुछ देर तक थाली को अलग रख दें। इसके बाद जब कलाकंद का मिश्रण सेट हो जाए तो चाकू की मदद से उसे चौकोर टुकड़ों में काट लें। इस तरह से आपका कलाकंद बनकर तैयार है, इसे अब आप परोस सकते हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
3 mins agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
8 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
9 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines