Oil For shiny Hair: ये तेल रातों-रात बढ़ा देगा बालों की चमक...जड़ से करेगा मजबूत, जानें 4 जबरदस्त फायदे
Edited By Bhoopendra Rai

Oil For shiny Hair how to make strong hair hair growth tips
Edited By Bhoopendra Rai

Oil For shiny Hair how to make strong hair hair growth tips
Oil For shiny Hair: बालों को शाइनी बनाना हर किसी की चाहत होती है। ये चाहत पूरी करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय और हेयर प्रोडक्ट का यूज करते हैं, लेकिन कई बार समस्याओं का हल नहीं होता। असंतुलित खानपान और भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों से जुड़ी तमाम तरह की परेशानियां देखने को मिलती हैं, जिनसे हर कोई राहत चाहता है। इसमें अरंडी तेल आपकी हेल्प कर सकता है।
अरंडी तेल बालों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। अरंडी के तेल में एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन, विटामिन और फैटी एसिड से भरपूर होता है। जब इसका यूज करते हैं तो हेयर फॉल की समस्या से राहत मिलती है। बालों में चमक बढ़ती है। साथ ही वह जड़ से मजबूत होते हैं।
अरंडी तेल पोषक तत्वों का भंडार है। अरंडी तेल में विटामिन ई, मिनरल्स और प्रोटीन जैसे जरूरी तत्व होते हैं, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं।इतना ही नहीं अरंडी के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो बालों की कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं।
अरंडी के तेल से स्कैल्प की मालिश करने से बालों की झड़ना कम होता है। इसमें मौजूद तत्व बालों की केयर करते हैं और उन्हें जड़ से मजबूत बनाते हैं।
अरंडी के तेल को बादाम ऑयल के साथ मिक्स करके लगाने से बालों की चमक बढ़ती है। साथ ही वह सॉफ्ट और लंबे बनते हैं।
अरंडी का तेल बालों की बढ़िया केयर करता है। इसके यूज से बाल रूखे और बेजान से हो जाते हैं।
अरंडी का तेल बालों को लंबा करने में मदद करता है। यह ब्लड सर्कूलेशन में सुधार करता है। जिससे रोम तक पर्याप्त पोषक पहुंचता और तेजी से ग्रोथ होती है।
और पढ़िए –Kalaknad Recipe: होली पर मिनटों में बनाएं कलाकंद, ये रही आसान विधि
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: