हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए ना चलने वाली Scissors को पैना करने का तरीका

How To Sharpen Scissors: अगर आपके घर में भी कैंची की धार कमजोर हो गई है और कैंची से कोई कपड़ा क्या कागज भी नहीं कट रहा है तो यहां जानिए किस तरह कैंची को फिर से धारदार बनाया जा सकता है. यहां बताए घरेलू हैक्स आपके काम आएंगे.

विज्ञापन
कैंची की धार तेज करने का आसान तरीका क्या है? Image Credits- AI

Scissor Sharpening Hacks: चाकू या कैंची की धार अगर कम हो जाए तो उनसे काम निकालना मुश्किल हो जाता है. कैंची की बात करें तो इसकी कमजोर धार काम करने के बजाय काम बिगाड़ने लगती है. कभी स्कूल का कोई प्रोजेक्ट खराब हो जाता है तो कभी किसी अच्छे-खासे पैकेट को काटना मुश्किल हो जाता है और कई-कई देर तक एक ही काम में लगा रहना पड़ता है जिससे समय बर्बाद होता है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घर पर ही कैंची की धार को तेज किया जा सकता है. कैंची की धार तेज करना (Kainchi Ki Dhar Tej Karna) बेहद आसान है और इसमें आपको कुछ मिनटों से ज्यादा समय नहीं लगेगा.

यह भी पढ़ें – धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, पूजा में नए जैसे दिखेंगे प्लेट-कटोरी

कैसे तेज करें कैंची की धार

कैंची की धार को तेज करने से पहले उसपर कोई तेल लगाएं और पोंछ लें. आप कैंची की ब्लेड्स पर सरसों का तेल, मशीन का तेल या फिर कोई और तेल भी लगा सकते हैं.

विज्ञापन

पत्थर आएगा काम

कैंची की धार तेज करने के लिए पत्थर का इस्तेमाल किया जा सकता है. पत्थर पर कैंची को ब्लेड वाली जगह से घिसना शुरू करें. तेजी से पत्थर पर कैंची को घिसने या रगड़ने पर कैंची की कमजोर पड़ी धार तेज होने लगती है.

विज्ञापन

लोहे की रोड या स्टील की रोड

अगर आपके घर में लोहे या स्टील की कोई रोड है तो आप उससे भी कैंची को पैना कर सकते हैं. इस लोहे या स्टील की रोड पर कैंची को खोलकर भी घिसा जा सकता है. रोड के साथ फ्रिक्शन से कैंची की धार तेज हो जाती है.

विज्ञापन

दूसरी कैंची भी आती है काम

एक कैंची की धार कम हो गई है तो दूसरी कैंची का इस्तेमाल किया जा सकता है. दूसरी कैंची को उल्टा करके कम धार वाली कैंची को उसके ऊपर रखकर घिसें. 15 से 20 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं. इससे पुरानी कैंची की धार तेज हो जाती है.

विज्ञापन

सैंडपेपर का इस्तेमाल

सैंडपेपर या कहें रेगमाल भी कैंची की धार को तेज कर सकता है. कैंची को खोलें और सैंडपेपर को मोड़कर उसके बीच में कैंची रखकर कैंची को आगे-पीछे करें. सैंडपेपर की खुरदरी सतह कैंची की धार को तेज कर देती है. यह तरीका कैंची पर असरदार होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है? यहां जानिए इस हैक के फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola