Khasta Kachori Recipe: इंडियन स्नैक्स की बात जहां भी होती है वहां पर कचौड़ियों का जिक्र जरूर होता है. कचौड़ी बच्चो से लेकर बूढ़े हर किसी को पसंद होती है. बस कचौड़ी बनाते समय एक समस्या आती है कि कचौड़ी बनते वक्त जरूरत से ज्यादा तेल सोख लेती है. बेहद पसंद आने वाली कचौड़ी हद से ज्याद ऑयली और बेस्वाद हो जाती है. इसकी वजह सिर्फ तेल नहीं होता है बल्कि आटा, स्टफिंग और कचौड़ी को तलने का तरीका भी हो सकता है. कुछ छोटी बातों का ध्यान रख कर आप घर पर स्वादिष्ट और कम ऑयली कचौड़ी बना सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी 6 गलतियां जो न करने से आपकी भी कचौड़ी एकदम परफेक्ट बनेगी.
यह भी पढ़ें – सावन स्पेशल मिठाई: बिना ज्यादा मेहनत किए घर पर बनाएं हलवाई जैसी राजस्थानी ‘फीणी’
कैसे बनाएं हलवाई जैसी कचौड़ी घर पर
सबसे पहले इस बात का पता होना बहुत जरूरी है कि आखिरकार कचौड़ी किन वजह से इतना तेल सोखती है. अगर आपकी कचौड़ी का आटा बहुत नरम है तो कचौड़ी तेल खींच सकती है. इसके अलावा स्टफिंग में नमी रह जाना, तेल का सही तापमान न होना भी इसके पीछे की वजह हो सकते हैं.
स्टफिंग को रखें बिल्कुल सूखा, तभी बनेगी खस्ता कचौड़ी
अगर आप चाहते हैं कि कचौड़ी एकदम खस्ता बने तो कचौड़ी की फिलिंग में पानी या नमी नहीं होनी चाहिए. आप आलू, प्याज या फिर दाल में से किसी की भी कचौड़ी बना रहे हों ध्यान रखें कि उसे अच्छी तरह भूनकर उसकी नमी खत्म करें. अगर किसी विशेष तरह के मसाले की फिलिंग है तो उसे भरने से पहले पूरी तरह ठंडा कर लें क्योकि गर्म फिलिंग भरने से कचौड़ी के फटने का डर रहता है और इसी के साथ वो तेल भी ज्यादा पीती है.
आटा गूंथते समय रखें मोयन का सही बैलेंस
ध्यान रखें कि कचौड़ी का आटा न बहुत ज्यादा सख्त होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा नरम. इसलिए सही मात्रा में घी या तेल डालना बहुत जरूरी है. ज्यादा मोयन डालने से कचौड़ी ज्यादा तेल सोख सकती है और कम मोयन डालने से कचौड़ी सख्त बन सकती है. इसलिए मोयन का सही बैलेंस बहुत जरूरी है. आटा गूंथने के बाद कुछ समय तक उसे ढक कर रख दें ताकि वो सेट हो जाए.
तेल का तापमान सही रखें
अगर आप कचौड़ी को तलते समय उसे ठंडे तेल में डाल देंगे तो कचौड़ी ज्यादा तेल पी सकती है. बहुत गर्म तेल में कचौड़ी डालने से उसमें बाहर से तो ज्लदी रंग आ जाता है लेकिन अंदर से वो कच्ची रह जाती है. इसलिए तेल का तापमान सही रखें. तेल का तापमान चैक करने के लिए आटे का छोटा सा टुकड़ा पहले तेल में डालकर देखिए अगर टुकड़ा धीरे-धीरे ऊपर आए तो तेल बिल्कुल तैयार है.
कचौड़ी को धीमी आंच पर तलें
अपनी कचौड़ी में बिल्कुल हलवाई जैसी कुरकुराहट (Crisy Kachori) पाने के लिए कचौड़ी को धीमी से मीडियम आंच पर ही तलें. धीरे-धीरे तलने से कचौड़ी की परत काफी कुरकुरी बनती है. तेज आंच में कचौड़ी को बिल्कुल न तलें इससे कचौड़ी बाहर से पकी लेकिन अंदर से कच्ची रह जाती है.
कचौड़ी को बार-बार छेड़ने से बचें
कचौड़ी को तेल में तुरंत डालने के बाद उसे न तो दबाएं और न ही पलटें. ऐसा करने से उसके फटने का डर रहता है. इसलिए कचौड़ी की लेयर को पहले अच्छे से सेट होने दें और सही समय पर धीरे से उसे पलट दें इससे उसकी शेप भी बनी रहेगी और कचौड़ी फटेगी भी नहीं.
तलने के बाद निकालें एक्सट्रा तेल
कचौड़ी को यूहीं न निकाल लें बल्कि, उसे तेल से निकालने के बाद कुछ सेकेंड तक कड़ाही के ऊपर रोकें, ऐसा करने से एक्सट्रा तेल कड़ाही में ही वापस चला जाता है. इसके बाद कचौड़ी को टिश्यू पेपर पर रखें ऐसा करने से कचौड़ी और भी क्रिस्पी और टेस्टी लगेगी.
यह भी पढ़ें – व्रत में मिलावटी कुट्टू के आटे से बचना है? जानिए घर पर बनाने का सबसे आसान तरीका
संबंधित खबरें
Gulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 hr agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
2 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
4 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
4 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
5 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
6 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
7 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
9 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
23 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines