जूं से छुटकारा पाने का जावेद हबीब ने बताया रामबाण नुस्खा, कहा नारियल तेल में मिलाकर लगा लें यह चीज

Jawed Habib Tips: हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब से जानिए सिर पर मंडरा रही जूं से किस तरह छुटकारा पाया जा सकता है. घर की ही 2 चीजें दिखाएंगी कमाल का असर.

Lice home remedies

Lice Home Remedies: जुओं का घरेलू इलाज क्या है? Image Credits - Freepik

Home Remedies: सिर पर अगर एक जूं (Lice) भी आ जाए तो अपना बसेरा बना लेती है. जूं अंडे देते हैं जिन्हें लीख कहते हैं और इन लीखों से भी सिर पर उतनी ही खुजली होती है जितनी कि जूं के काटने पर महसूस होने लगती है. ऐसे में जुओं से वक्त रहते छुटकारा पाना बेहद जरूरी है. यूं तो जूं को बालों से हटाने के लिए लोग अक्सर ही तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कम ही चीजें हैं जो कमाल का असर दिखाती हैं. ऐसे में हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब (Jawed Habib) का कहना है कि घर की ही 2 चीजों को मिलाकर सिर पर लगा लिया जाए तो सिर पर नजर आने वाली जूं (Joo) का सफाया हो जाएगा. आप भी चुटकियों में आजमाकर देख सकते हैं यह नुस्खा.

विज्ञापन

जूं भगाने का घरेलू नुस्खा | Lice Home Remedies

जावेद हबीब ने कहा कि एक कटोरी में थोड़ा सा नारियल का तेल लें और उसमें कपूर के टुकड़े दाल दें. नारियल तेल और कपूर (Kapur) का यह मिश्रण आपको अपने सिर की जड़ों में लगाना है. इस हेयर मास्क को सिर पर लगाकर 15 मिनट रखना है और फिर धोकर हटाना है. जावेद हबीब का कहना है कि नारियल तेल में कपूर डालकर लगाने पर सिर से जूं और लीखें ही नहीं बल्कि डैंड्रफ और बालों का झड़ना भी कम होता है.

विज्ञापन

ये नुस्खे भी आएंगे काम

विज्ञापन
  • जूं हटाने के लिए सिरके का घोल भी बालों पर लगाया जा सकता है. इसके लिए हल्के गर्म पानी में 2 चम्मच सफेद सिरका या एपल साइडर विनेगर मिलाएं और इस गुनगुने पानी से सिर धो लें. जूएं कम होने लगेंगी.
  • नींबू का रस भी बालों पर कमाल का असर दिखाता है. एक नींबू का रस लेकर नारियल तेल (Coconut Oil) में मिलाएं और सिर पर लगा लें. इससे स्कैल्प की गंदगी, डैंड्रफ और जूं हट जाते हैं.
  • जूं और लीखों का खात्मा करने के लिए मेयोनीज भी इस्तेमाल की जा सकती है. इसके लिए बालों पर मेयोनीज लगाकर आधा घंटा रखें और फिर सिर धो लें. जूओं का दम घुटता है और वो मर जाते हैं.
  • पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल करके भी बालों से जूं दूर किए जा सकते हैं. बालों पर पेट्रोलियम जैली को जड़ों से सिरों तक लगा लें. इसे आधे घंटे या 40 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ