Hair Growth Oil: झड़ते बालों से हैं परेशान, ट्राई करें एक्सपर्ट का बताया ये Hair Oil, जानें घर पर कैसे बनाएं?

Hair Growth Oil: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने झड़ते बालों से परेशान रहते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं लंबे, घने बाल पाना, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट का होममेड हेयर ऑयल जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.

रोजाना लगाएं ये ऑयल, बाल होंगे घने और मजबूत. Image Source Freepik

रोजाना लगाएं ये ऑयल, बाल होंगे घने और मजबूत. Image Source Freepik

Hair Growth Oil: आज के समय में बालों का ध्यान रखना बहुत ही मुश्किल हो चुका है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने झड़ते बालों को रोकने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. केमिकल प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू उपायों तक को आजमा लेते हैं, लेकिन फिर भी कोई फायदा नजर नहीं आता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और अपने बालों को टूटने से रोकना चाहते हैं, साथ ही चाहते हैं बालों में नई ग्रोथ आ जाए, तो अब परेशान न हों. आइए जानते हैं एक्सपर्ट अनुशी जैन से कि आप कैसे घर पर ही आसानी से हेयर ग्रोथ ऑयल बना सकते हैं और अच्छी ग्रोथ पा सकते हैं.

विज्ञापन

हेयर ग्रोथ ऑयल | Hair Growth Oil

हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने के लिए सामग्री

एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप अपने झड़ते बालों से परेशान हैं, तो इस ऑयल को बनाकर लगा सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ेगी, जैसे-

विज्ञापन
  • नारियल तेल
  • अलसी के बीज
  • मेथी दाने
  • काला तिल
  • प्याज के टुकड़े
  • गुड़हल का फूल
  • रोजमेरी
  • करी पत्ता

इस तरह बनाएं हेयर ग्रोथ ऑयल

एक्सपर्ट के मुताबिक इस होममेड हर्बल ऑयल को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें. इसके बाद उसमें नारियल तेल डालें. जैसे ही तेल गरम हो जाए, आप इसमें मेथी के दाने, अलसी के बीज, काले तिल, प्याज के टुकड़े, गुड़हल के फूल, रोजमेरी और करी पत्ता डालें. इस तेल को तब तक पकाएं जब तक इन चीजों के सारे फायदे नारियल तेल में न आ जाएं. इसके बाद तेल को छान लें. ठंडा होने पर इसे किसी बोतल में भर लें और रोजाना इसे स्कैल्प पर लगाएं.

विज्ञापन

इस हेयर ग्रोथ ऑयल के फायदे

इस घरेलू हेयर ऑयल के इस्तेमाल से आपको कई फायदे मिल सकते हैं. मेथी और अलसी बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और हेयर फॉल को कम करते हैं. गुड़हल का फूल और करी पत्ता बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाते हैं. प्याज स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है. रोजमेरी और काले तिल बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं और उन्हें चमकदार बनाते हैं. इस तेल को लगातार इस्तेमाल करने से बाल मजबूत, लंबे और घने होने लगते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ