बच्चों के नाक से बार बार खून क्यों आता है? यहां जानिए यह समस्या कब हो सकती है खतरनाक

Nose bleeding Causes: बच्चों के नाक से खून आना ज्यादातर मामलों में नॉर्मल होता है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होने लगे या लंबे समय तक जारी रहे तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. 

Nose bleeding Causes

यह परेशानी कब हो सकती है खतरनाक? Imagr Credit- Shutterstock

Bachchon Ki Naak Se Khoon Nikalna: आजकल के बच्चे बहुत ही ज्यादा शरारती हो गए हैं  दिनभर न जाने कितनी शरारत करते हैं. ऐसे में बार बच्चों के नाक से अचानक खून निकलने लगता है. खून देखकर ज्यादातर पेरेंट्स घबराने लग जाते हैं. आमतौर पर यह समस्या बहुत गंभीर नहीं होती, क्योंकि एक्सपर्ट ऐसा होना नॉर्मल मानते हैं. हालांकि, अगर आपके बच्चे के बार-बार नाक से खून आए तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. एक्सपर्ट की भाषा में नाक से खून आने की समस्या को Epistaxis. कहा जाता है. इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अगर आप भी इसे बारे में विस्तार से नहीं जानते तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की नाक में खून आने के कारण 

कई रिसर्च के मुताबिक, बच्चों में यह समस्या कई कारणों से हो सकती है, जैसे मौसम में बदलाव होने की वजह या नाक के अंदर सूखापन की वजह से या बार-बार नाक में उंगली डालना. आपके बच्चे के खून आने के क्या कारण हैं आइए जानते हैं. 

  • नाक में उंगली डालना- कई बार बच्चे खेलते वक्त नाक में उंगली डालते हैं. इससे नाक की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंच सकता है और खून आने लगता है. 
  • मौसम में बदलाव- ऐसा मौसम में बदलाव होने की वजह से होता है. कई बार गर्म और सूखे मौसम में नाक की अंदर की स्किन सूख जाती है. 
  • एलर्जी या सर्दी-जुकाम- बच्चे को नाक से खून जुकाम की वजह से नहीं हो सकता है. कई बार नाक की झिल्ली संवेदनशील हो जाती है, जिससे खून आने की संभावना बढ़ जाती है.  

नाक से खून आने पर क्या करें?

अगर बच्चे की नाक से खून आने लगा है और आपको समझ नहीं आ रहा तो नीचे बताए गए टिप्स अपनाएं. 

विज्ञापन
  • सबसे पहले बच्चे को सीधा बैठाएं. 
  • फिर सिर को थोड़ा आगे की ओर झुकाएं. 
  • नाक के नरम हिस्से को हल्के हाथ से 10 मिनट तक दबाकर रखें. 
  • नाक पर ठंडी पट्टी या बर्फ लगा सकते हैं. 

यह परेशानी कब हो सकती है खतरनाक?

अगर बच्चे के नाक से खून बार-बार आए या लंबे समय तक बंद न हो, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें. खासतौर पर इन स्थितियों में सावधान रहना जरूरी है, जैसे- 
लगातार खूब निकलना 

  • नाक के साथ-साथ मुंह से भी खून आना 
  • चक्कर आना
  • कमजोरी महसूस होना
  • चोट लगने के बाद लगातार खून आना

इसे भी पढ़ें- आंखों का सूजना किस बीमारी का लक्षण है? यहां जानिए किन दिक्कतों में फूली दिखती हैं आंखें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ