Jharkhand Veg Mutton: बरसात के मौसम में झारखंड में एक खास किस्म की सब्जी मिलती है जिसकी कीमत1500 से 3500 रुपए किलो है. इसे झारखंड का शाकाहारी मटन (Vegetarian Mutton) या शाकाहारियों का मटन भी कहा जाता है. यह है झारखंड का फेमस रुगड़ा. यह एक किस्म का मशरूम है जिसे बिल्कुल मटन की तरह ही बनाकर खाया जाता है. रुगड़ा (Rugda) बारिश के मौसम में ही मिलता है और इसी सीजन में इसकी सब्जी बनाकर खाई जाती है. कई इलाकों में रुगड़ा को पुटू के नाम से भी लोग जानते हैं. इसका स्वाद लोगों को मटन और चिकन की ही तरह लगता है लेकिन यह होता पूरी तरह शाकाहारी है.
यह भी पढ़ें- इंदौर की गलियों का मशहूर भुट्टे का कीस ऐसे बनाएं घर पर, एक बार खाएंगे तो बार-बार खाने का करने लगेगा दिल
रुगड़ा को क्यों कहा जाता है वेजीटेरियन मटन
रुगड़ा मशरूम (Rugda Mushroom) शाकाहारी मटन भी कहा जाता है क्योंकि यह बाकी सभी मशरूम से अलग होता है. इसका टेक्सचर पकने के बाद भी फर्म होता है. यह मसालों को बेहतर तरह से एब्जॉर्ब भी करता है.
कैसे बनाया जाता है यह वेज मटन
रुगड़ा की सब्जी बनाने के लिए ये सामग्री चाहिए होगी –
रुगड़ा मशरूम – 500 ग्राम
तेल – एक चौथाई कप
कटे प्याज – आधा कप
कटे टमाटर – आधा कप
जीरा – आधा चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट – एक चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – आधा चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
हरा धनिया – गार्निशिंग के लिए
बनाने की विधि
- रुगड़ा मशरूम को अच्छे से धोकर आधा काट लें.
- अब पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और कटा प्याज डालकर पका लें.
- अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें.
- हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा पानी डालकर मसाले को गाढ़ा कर लें.
- अब टमाटर डालें और अच्छे से पकने के लिए छोड़ दें.
- रुगड़ा मशरूम डालें और अच्छे से मिक्स करके स्वादानुसार नमक और एक कप पानी डालकर इसे 5 से 10 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दें.
- आखिर में गरम मसाला और धनिया डालकर गार्निंशिंग करें.
- 2 मिनट के लिए ढककर रखें और फिर परोसें.
यह भी पढ़ें – हींग में मिलावट की पहचान कैसे करें? FSSAI का सुझाया यह छोटा सा टेस्ट बताएगा Hing शुद्ध है या नहीं
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
39 mins agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
3 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
17 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
20 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
23 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines