इंदौर की गलियों का मशहूर भुट्टे का कीस ऐसे बनाएं घर पर, एक बार खाएंगे तो बार-बार खाने का करने लगेगा दिल

Bhutte Ka Kees: इंदौरी भुट्टे का कीस स्वाद में लाजवाब होता है. इसे घर में कैसे बनाएं जानिए यहां. स्टेप बाय स्टेब इस तरह आप घर पर ही इंदौर का जायका टेस्ट कर पाएंगे.

Bhutte Ka Kees

भुट्टे का कीस कैसे बनाते हैं, जानिए यहां.

विज्ञापन

Bhutte Ka Kees Recipe: कई शहर ऐसे हैं जहां का स्ट्रीट फूड एक बार खा लिया जाए तो बार-बार खाने का मन करता है. इंदौर भी ऐसा ही एक शहर है जहां का जायका शहर छूटने के बाद भी जुबान पर रहता है. लाजवाब रेसिपीज वाले इंदौरी स्ट्रीट फूड में से एक है भुट्टे का कीस. यहां जानिए भुट्टे का कीस बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी और किस तरह आसानी से भुट्टे का कीस बनाकर खाया जा सकता है. घर के बच्चों से लेकर बड़े तक सभी स्वाद लेकर खाएंगे आपके हाथ का भुट्टे का कीस.

यह भी पढ़ें – घर में ब्रेड नहीं है फिर भी बनाएं इतना क्रिस्पी रोल कि बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे

विज्ञापन

भुट्टे का कीस बनाने की रेसिपी

सामग्री

ताजा मक्का – 4
दूध – एक कप
घी या तेल – 2 बड़े चम्मच
राई – 1/2 छोटा चम्मच
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
हींग – 1/4 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 इंच
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया – बारीक कटा गार्निशिंग के लिए
ताजा कसा हुआ नारियल – 2 बड़े चम्मच
इंदौरी सेव – गार्निशिंग के लिए

बनाने की विधि

विज्ञापन
  • सबसे पहले ताजा भुट्टा लेकर कद्दूकस कर लें. भुट्टा अगर नरम और रसीला होगा तो कीस क्रीमी बनेगा.
  • कढ़ाही या पैन लेकर घी गर्म करें. इसमें राई, जीरा और हींग का तड़का लगाएं. इसमें अब ऊपर से कटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल लें. कुछ देर के लिए भूनें.
  • अब धीमी आंच करके उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें और तुरंत कद्दूकस किया हुआ भुट्टा डाल लें. अच्छे से मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं. 4-5 मिनट पकाने पर भुट्टे का कच्चापन निकल जाएंगे.
  • पैन में दूध डालें और स्वादानुसार नमक डालकर पकाएं. इसे 7-8 मिनट पकने के लिए रखें. इसमें नारियल का बुरादा मिला लें. धीमी आंच पर पकाएं और ध्यान रखें कि भुट्टा जले या पैन के तले से चिपके नहीं.
  • अब भुट्टे में नींबू और धनिया डालकर गार्निशिंग करें.

बस तैयार है आपका भुट्टे का कीस. इसे गर्मागर्म परोसें और स्वाद लेकर खाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ