Jeff Bezos-Lauren Sanchez wedding: जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी इटली के वेनिस में आयोजित की जाएगी जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। साथ ही सारे फंक्शन के डेट भी फिक्स कर लिया गया है। इन तैयारियों में जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज दोनों खुद शामिल हो के ये ध्यान रख रहे हैं की उनकी शादी के सारे फंक्शन परफेक्ट तरीके से हो। जानकारी के अनुसार, यह जोड़ा अपनी शादी का लगभग 80 प्रतिशत सामान वेनिस के विक्रेताओं से खरीद रहा है, जिनमें शहर की सबसे पुरानी पेस्ट्री निर्माता रोजा साल्वा और मुरानो ग्लास ब्लोअर लगुना बी शामिल हैं। उनकी शादी का हर फंक्शन खास है, जिसमें से एक पजामा पार्टी भी है। पजामा पार्टी का नाम तो आपने जरूर सुना होगा लेकिन क्या आप इसकी खासियत के बारे में जानते हैं? आइए जानते हैं पजामा पार्टी की खासियत क्या होती है…
युवाओं के बीच है फेमस
आज के समय में पजामा पार्टी युवाओं में काफी फेमस है, जिससे वह अलग तरीके से आयोजित करते हैं। इस पार्टी को कभी वह दोस्तों के साथ तो कभी परिवार के साथ करना पसंद करते हैं। इस पार्टी को खास करके शादी से पहले होने वाले फंक्शन में आयोजित किया जाता है। आप चाहें तो इसे अन्य मौके पर भी आयोजित कर सकते हैं।
कैसे करें आयोजित
1. पार्टी की तारीख तय करें। शुक्रवार या शनिवार की रात को पार्टी आयोजित करने पर विचार करें। इस तरह आप और आपके दोस्त अगले दिन आराम से सो सकेंगे।
2. पार्टी शुरू होने और खत्म होने का समय। स्लीप ओवर पजामा पार्टियां आमतौर पर शाम 5 बजे से पहले शुरू नहीं होती हैं और सुबह 10 बजे तक चलती हैं।
3. अगर आपकी पजामा पार्टी वास्तव में स्लीप ओवर नहीं है और इसके बजाय सिर्फ आपके पजामे में एक पार्टी है, तो इसे निर्दिष्ट करें और पार्टी के खत्म होने का समय बताएं ताकि मेहमान उसके अनुसार योजना बना सकें।
4. इसके साथ ही पर्टी के लिए जगह और टा जरूर फिक्स कर लें, ताकी लोग समय पर आप