Japanese Hacks To Clean Home: आज की बिजी लाइफ में घर की साफ-सफाई करना लोगों के लिए बस एक काम बनकर रह गया है. कामकाज से व्यस्त लोग अक्सर वीकेंड पर ही घर की सफाई करते हैं. लेकिन इसके बावजूद भी घर फैला सा लगता है. साफ-सफाई से सिर्फ घर की धूल ही साफ नहीं होती बल्कि घर का माहौल भी अच्छा होता है. जापान में सफाई को बहुत अहम माना जाता है. वहां साफ-सफाई को मन की शाति से भी जोड़ा जाता है. जापान में लोग कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर घर को और भी ज्यादा साफ और रहने लायक बनाते हैं. अगर आप भी अपने घर को व्यवस्थित, साफ और सुकून से भरा रखना चाहतें है तो जापान के ये 6 क्लीनिंग हैक्स अपनी लाइफ का हिस्सा बना लीजिए.
यह भी पढ़ें- पौधों को एक नहीं बल्कि कई फायदे दे सकता है एल्युमिनियम फॉइल, जानिए इस्तेमाल करने के स्मार्ट हैक्स
दिन की शुरुआत ही सफाई से करें
जरूरी नहीं है कि आप हर दिन घंटो सफाई करें. अगर आपके पास सफाई का समय नहीं है तो आप रोज सिर्फ 10 मिनट सफाई करके भी घर को व्यवस्थित रख सकते हैं. सफाई को अपनी लाइफ का एक डेली रिचुअल बना लें. ऐसे रोज थोड़ा-थोड़ा काम करने से काम जमा नहीं होता है. सुबह उठते ही खिड़कियां खोलकर घर के किसी एक कोने की सफाई करना दिन की अच्छी शुरुआत हो सकती है. ऐसा करने से मन भी शांत रहता है.
घर में सिर्फ वही रखें जिसकी सच में जरूरत हो
जापान का एक फेमस कॉन्सेप्ट है जिसे कहते है ‘दानशारी’ (Dhanshari) जिसके हिसाब से उन चीजों को छोड़ देना चाहिए जो हमारे काम की नहीं हैं. इस कॉन्सेप्ट को सफाई में अपनाना भी बहुत जरूरी है. घर में ज्यादा सामान होने से घर बिखरा हुआ लगता है. इसलिए समय-समय पर जो चीजें जरूरत की नहीं हैं उन्हें अलग करें. यूज में न आने वाला सामान जगह भी घेरता है और घर को ज्यादा फैला हुआ दिखाता है. जो चीजें आपके इस्तेमाल की नहीं है उन्हें या तो दान कर दें या फिर रिसाइकिल.
महंगे क्लीनर नहीं, आसान तरीकों पर ध्यान दें
अच्छे से सफाई करने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट या फिर क्लीनर की जरूरत नहीं है. आप एक नॉर्मल से साफ कपड़े और बिना किसी खुशबु वाले क्लीनर से भी सफाई कर सकते हैं. बहुत ज्यादा केमिकल्स वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें ये आपके घर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. याद रखिए कि सफाई के प्रोडक्ट से ज्यादा आपके सफाई करने का तरीका मायने रखता है.
घर में ताजी हवा और धूप आने दें
घर के कमरों की खिड़की दरवाजे ज्यादा लंबे समय तक बंद रखने से घर में घुटन सी महसूस होने लगती है. यही नहीं इससे कमरों में नमी और बदबू भी आने लगती है. इससे बचने के लिए रोज कम से कम 5 से 10 मिनट के लिए सुबह घर की खिड़कियां खोलें जिससे घर में सुबह-सुबह ताजी हवा और धूप आ सके.
उन कोनों को भी साफ करें जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं
अक्सर लोग उस जगह को तो चमका देते हैं जो सामने दिख रही हैं लेकिन ऐसी जगह जो दिख नहीं रही जैसे बेड के नीचे, अलमारी के कोने और फ्रिज के पीछे वहां ध्यान नहीं देते. जबकि ऐसी जगहों पर सबसे ज्यादा धूल जम जाती है. हर हफ्ते ऐसी किसी एक जगह को चुनें और उसे जरूर साफ करें.
सफाई करते समय जल्दबाजी न करें
सफाई को एक काम की तरह जल्दी टालने के लिए न करें. उसे आराम से मन लगाकर करें. सफाई करते वक्त मोबाइल से दूर रहें और एक-एक करके घर साफ करें. इससे न केवल आपका घर पर आपका मन भी डी-क्लटर होगा. एक समय पर एक ही जगह पर ध्यान दें ऐसे में घर भी साफ हो जाएगा और आपका मन भी.
घर को मेंटेन रखना सिर्फ एक दिन का काम नहीं है, ये तो एक डेली हैबिट है जो आपको अपनानी पड़ेगी. जब आपका घर साफ और व्यवस्थित होता है तो अपने काम से थक कर आने के बाद आपका मन भी शांत होता है.
यह भी पढ़ें- उम्र से 5 साल पहले ही बूढ़ी हो जाएगी स्किन, एक्सपर्ट ने कहा सोने से पहले कभी ना करें ये 3 गलतियां
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
4 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
5 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
5 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
7 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
9 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
9 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
9 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
12 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines