जन्माष्टमी के मौके पर इस तरह बनाएं स्वादिष्ट पंजीरी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

Janmashtami Bhog: जन्माष्टमी पर भोग के लिए पंजीरी तैयार कर रहे हैं तो यहां से देख लीजिए रेसिपी. इस रेसिपी को फॉलो करना आसान है और पंजीरी भी स्वादिष्ट बनती है.

Janmashtami Bhog Recipe

जन्माष्टमी पर इस तरह बनाया जा सकता है भोग. AI Generated Image

विज्ञापन

Janmashtami Panjiri Recipe: जन्माष्टमी साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. इस दिन श्रीकृष्ण की पूरे मनोभाव से पूजा की जाती है. जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण के भक्त व्रत रखते हैं और दिनभर भक्ति में लीन रहते हैं. वहीं, रात के समय झांकी लगाई जाती है, मेला लगता है, छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण बनाया जाता है, कथा का पाठ होता है, नृत्य होता है और सभी श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं. इस मौके पर श्रीकृष्ण का मनपसंद भोग भी तैयार किया जाता है. ऐसे में यहां भी एक बेहद ही खास भोगका जिक्र किया जा रहा है. यह भोग है पंजीरी. यहां जानिए किस तरह घर पर आसानी से आप पंजीरी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें – जन्माष्टमी पर घर में बनाएं मथुरा के पेड़े, स्वाद ऐसा कि ओरिजनल से कम नहीं समझेंगे खान

विज्ञापन

पंजीरी बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

मिश्री या देसी खांड/पिसी चीनी- 3/4 कप

आटा- 3 से 4 काप
देसी घी- 3 से 4 बड़े चम्मच
मिक्स मेवे – मखाना, काजू, बादाम, और कद्दूकस किया हुआ नारियल 1 कप (बारीक कटे हुए)
इलायची पाउडर- चुटकी पाउडर

पंजीरी बनाने की विधि

विज्ञापन
  • पंजीरी बनाने के लिए के लिए सबसे पहले कढ़ाही में घी डालकर गर्म करिए और उसमें सूखे मेवे डालकर पका लीजिए.
  • जब सूखे मेवे भुन जाएं तो उन्हें बाहर निकाल लें.
  • अब कढ़ाही में आटा डालकर भूनिए.
  • आटे का रंग जब भूरा होने लगे तो इसमें खांड या चीनी डालकर मिलाएं.
  • अब इसमें थोड़ा सा इलायची का पाउडर डालें और पका लें.
  • इसके बाद आखिर में भुने हुए सूखे मेवे डालें और अच्छे से मिलाकर आंच बंद कर दीजिए.

इस बात का रखें खास ख्याल

जन्माष्टमी के भोग में अक्सर लोग पंजीरी बनाते हुए यह गलती कर देते हैं कि आटे को या तो वे बहुत कम समय के लिए पकाते हैं या फिर बहुत ज्यादा पका देते हैं जिससे जला हुआ स्वाद आता है. यह गलती ना करें. भोग को हल्का भूरा होने तक ही पकाएं. इससे पंजीरी का स्वाद बेहद अच्छा आता है. बहुत ज्यादा चीनी डालने से भी बचें. पर्याप्त मात्रा में डाली गई चीनी से स्वाद लाजवाब आएगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ