हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Janmashtami Mehndi: कान्हा की बांसुरी से लेकर मोरपंख तक, जन्माष्टमी पर मेहंदी में बनवाएं ये खूबसूरत डिजाइन

अगर आप मेहंदी में भी त्योहार की थीम दिखाना चाहते हैं तो बांसुरी, मोरपंख, मटकी, मुकुट और राधा-कृष्ण जैसे मोटिफ्स शानदार ऑप्शन हो सकते हैं. अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें सिंपल बेल से लेकर हैवी और डिटेल्ड डिजाइन तक में बनवाया जा सकता है.

विज्ञापन
बांसुरी वाली मेहंदी डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं. Image Credit- Gemini or AI

जन्माष्टमी का त्योहार आते ही घर की डेकोरेशन से लेकर कपड़ों और ज्वेलरी तक हर चीज में कृष्ण जी की झलक देखने को मिलती है. अगर आप इस बार अपने लुक को थोड़ा अलग और ट्रेडिशनल टच देना चाहती हैं तो हाथों पर भी जन्माष्टमी थीम वाली मेहंदी लगवा सकती हैं. फूल-पत्ती या पारंपरिक बेल की जगह इस बार मेहंदी डिजाइन में कान्हा की बांसुरी, मोरपंख, मटकी और राधा-कृष्ण जैसे खूबसूरत मोटिफ्स शामिल किए जा सकते हैं. ये डिजाइन न सिर्फ त्योहार के लिए परफेक्ट हैं, बल्कि ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ हाथों को भी सुंदर लुक देते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप अपने हाथों को किन मेहंदी डिजाइन से डेकोरेट कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर दिल्ली-एनसीआर में कहां जाएं? भगवान कृष्ण के इन भव्य मंदिर के जरूर करें दर्शन

बांसुरी वाली मेहंदी डिजाइन

भगवान कृष्ण की पहचान उनकी बांसुरी से भी जुड़ी है. ऐसे में जन्माष्टमी के मौके पर हाथों की मेहंदी में बांसुरी का डिजाइन बेहद खूबसूरत लगेगा. हथेली के बीच में छोटी या बड़ी बांसुरी बनवाकर उसके आसपास फूल, पत्तियां और बेल का पैटर्न बनाया जा सकता है. अगर आपको हैवी मेहंदी पसंद नहीं है तो उंगलियों पर छोटे-छोटे बांसुरी मोटिफ के साथ मिनिमल डिजाइन भी बनवा सकती हैं.

विज्ञापन

मोरपंख वाला मेहंदी डिजाइन

कृष्ण जी के मुकुट में लगा मोरपंख जन्माष्टमी मेहंदी का एक बेहतरीन मोटिफ हो सकता है. हथेली के बीच में बड़ा मोरपंख और उसके आसपास बारीक पैटर्न बनवाएं. मोरपंख को फ्लोरल बेल और जालीदार डिजाइन के साथ जोड़ने से मेहंदी का लुक और भी खूबसूरत नजर आएगा. आप इसके साथ सादी बेल भी लगवा सकते हैं.

मटकी और माखन वाला मेहंदी डिजाइन

बाल गोपाल की शरारतों को मेहंदी डिजाइन में शामिल करना चाहती हैं तो मटकी और माखन वाला डिजाइन बनवा सकती हैं. हथेली या हाथ की बैक साइड पर मटकी का छोटा मोटिफ बनवाएं और उसके आसपास फूल-पत्तियों का डिजाइन बनवाएं. यह डिजाइन खासतौर पर उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो जन्माष्टमी की थीम को मेहंदी में थोड़ा क्रिएटिव तरीके से दिखाना चाहती हैं.

विज्ञापन

राधा-कृष्ण की झलक वाला मेहंदी डिजाइन

अगर आप मेहंदी में कुछ खास और ट्रेडिशनल बनवाना चाहती हैं तो राधा-कृष्ण की आकृति वाला डिजाइन चुन सकती हैं. हथेली के बीच में राधा-कृष्ण की छोटी-सी झलक और चारों तरफ फ्लोरल पैटर्न बनाया जा सकता है. इस तरह का डिजाइन थोड़ा डिटेल्ड होता है, इसलिए इसे किसी अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट से ही बनवाना बेहतर रहेगा.

कान्हा के मुकुट वाला मेहंदी डिजाइन

कान्हा के मुकुट, मोरपंख और बांसुरी को एक ही डिजाइन में शामिल किया जा सकता है. बेहतर होगा कि आप अपनी हथेली के सेंटर में मुकुट बनवाएं और उसके ऊपर मोरपंख का पैटर्न रखें. इसके आसपास बारीक जाली और बेल डिजाइन से इसे पूरा किया जा सकता है. यह डिजाइन शादी या त्योहार के किसी खास फंक्शन में भी काफी अच्छा लगेगा.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Janmashtami 2026: जन्माष्टमी की पूजा में बनाएं पारंपरिक धनिया पंजीरी, नोट कर लें स्वादिष्ट बनाने का आसान तरीका  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola