Cheescake Recipe: जन्माष्टमी के भोग में माखन-मिश्री और पंजीरी बनाने की परंपरा तो काफी पुरानी है, लेकिन अब लोग केक काटकर भी कान्हा का जन्मदिन मनाने लगे हैं. ऐसे में अगर आप भी जन्माष्टमी पर कुछ अलग भोग लगाने का सोच रहे हैं तो इस बार ये शाही चीजकेक जरूर ट्राई करिए. इसकी खासियत ये है कि इसे बनाने के लिए आपको ओवन और मैदे की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं इस शाही केक को बनाने की रेसिपी.
यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: कान्हा के भोग के लिए तैयार करें मूंगफली की बर्फी, बार-बार खाने का करने लगेगा मन
शाही केक बनाने के लिए सामग्री
बेस बनाने के लिए:
मखाना- 1 कप
काजू- 1/4 कप
बादाम- 1/2 कप
खरबूजे के बीज- 1/3 कप
खजूर (बीज निकले हुए)- 5 से 6
क्रीमी लेयर के लिए:
फुल-फैट दूध- 1 लीटर
नींबू का रस- दूध फाड़कर छेना बनाने के लिए
दही- 2 से 3 चम्मच
केसर के धागे- एक चुटकी
इलायची या जायफल पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
स्वीटनर या गुड़- स्वादानुसार
सजावट के लिए:
पिस्ता- बारीक कटा हुआ
शाही केक बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले केक के बेस को तैयार करने के लिए एक कड़ाही में मखाना, काजू, बादाम और खरबूजे के बीज डालकर मीडियम फ्लेम पर कम से कम 7 से 8 मिनट के लिए सूखा भून लीजिए.
- जब ये सभी अच्छे से भुन जाएं और क्रिस्पी हो जाएं, तब गैस बंद करके इन्हें पूरी तरह ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए.
- जब भुने हुए मेवे ठंडे हो जाएं, तब इनको बिना बीज वाले खजूर के साथ मिक्सी के जार में डालकर दरदरा पीस लीजिए.
अब छेना बनाने के लिए एक बर्तन लेकर उसमें 1 लीटर दूध गर्म होने के लिए रख दीजिए. - जब दूध अच्छे से उबलने लगे तब गैस को बंद कर दीजिए.
- अब इस दूध में धीरे-धीरे करके नींबू का रस मिलाइए. थोड़ी ही देर में दूध पूरी तरह से फट जाएगा और छेना पानी से अलग हो जाएगा.
- इस फटे हुए दूध को एक साफ सूती कपड़े की मदद से छान लीजिए.
- छेने को ठंडे पानी से अच्छे से धो लीजिए, ताकि नींबू का खट्टापन निकल जाए.
- सूती कपड़े के ऊपर कुछ भारी रख दीजिए ताकि छेने में से अतिरिक्त पानी निकल जाए.
- अब केक की ऊपर की क्रीमी लेयर बनाने के लिए एक मिक्सी के जार में तैयार किया हुआ ताजा छेना, दही, केसर के धागे, इलायची या जायफल पाउडर और स्वादानुसार फ्रूट स्वीटनर या गुड़ डाल लीजिए और इस पूरे मिश्रण को तब तक पीसिए जब तक कि यह पूरी तरह से चिकना और क्रीमी न हो जाए.
- इसके बाद केक को सेट करने के लिए एक केक का मोल्ड या फिर एक कटोरी ले लीजिए.
- इसमें सबसे नीचे की परत बनाने के लिए मखाने और भुने हुए मेवों के दरदरे मिश्रण को डालिए और चम्मच या हाथों की मदद से कसकर दबाइए ताकि एक ठोस बेस बन जाए.
- अब इस बेस के ऊपर तैयार किया हुआ क्रीमी छेना का मिश्रण डालें और उसे भी चम्मच की मदद से पूरे बेस पर फैला दीजिए.
- केक को अच्छी तरह से सेट होने के लिए कम से कम 4 से 5 घंटों के लिए फ्रिज में रख दीजिए.
- जब केक सेट हो जाए तो उसे फ्रिज से बाहर निकालकर उसके ऊपर बारीक कटे हुए पिस्ते डालकर इसे सजा दीजिए. लीजिए. बनकर तैयार है आपका शाही केक.
यह भी पढ़ें – बाजार की नमकीन भूल जाएंगे! जन्माष्टमी व्रत के लिए घर पर बनाएं कुरकुरा साबूदाना मिक्सचर
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
9 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
13 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
14 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
19 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines