Janmashtami Panjiri Recipe: जन्माष्टमी साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. इस दिन श्रीकृष्ण की पूरे मनोभाव से पूजा की जाती है. जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण के भक्त व्रत रखते हैं और दिनभर भक्ति में लीन रहते हैं. वहीं, रात के समय झांकी लगाई जाती है, मेला लगता है, छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण बनाया जाता है, कथा का पाठ होता है, नृत्य होता है और सभी श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं. इस मौके पर श्रीकृष्ण का मनपसंद भोग भी तैयार किया जाता है. ऐसे में यहां भी एक बेहद ही खास भोगका जिक्र किया जा रहा है. यह भोग है पंजीरी. यहां जानिए किस तरह घर पर आसानी से आप पंजीरी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – जन्माष्टमी पर घर में बनाएं मथुरा के पेड़े, स्वाद ऐसा कि ओरिजनल से कम नहीं समझेंगे खान
पंजीरी बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
मिश्री या देसी खांड/पिसी चीनी- 3/4 कप
आटा- 3 से 4 काप
देसी घी- 3 से 4 बड़े चम्मच
मिक्स मेवे – मखाना, काजू, बादाम, और कद्दूकस किया हुआ नारियल 1 कप (बारीक कटे हुए)
इलायची पाउडर- चुटकी पाउडर
पंजीरी बनाने की विधि
- पंजीरी बनाने के लिए के लिए सबसे पहले कढ़ाही में घी डालकर गर्म करिए और उसमें सूखे मेवे डालकर पका लीजिए.
- जब सूखे मेवे भुन जाएं तो उन्हें बाहर निकाल लें.
- अब कढ़ाही में आटा डालकर भूनिए.
- आटे का रंग जब भूरा होने लगे तो इसमें खांड या चीनी डालकर मिलाएं.
- अब इसमें थोड़ा सा इलायची का पाउडर डालें और पका लें.
- इसके बाद आखिर में भुने हुए सूखे मेवे डालें और अच्छे से मिलाकर आंच बंद कर दीजिए.
इस बात का रखें खास ख्याल
जन्माष्टमी के भोग में अक्सर लोग पंजीरी बनाते हुए यह गलती कर देते हैं कि आटे को या तो वे बहुत कम समय के लिए पकाते हैं या फिर बहुत ज्यादा पका देते हैं जिससे जला हुआ स्वाद आता है. यह गलती ना करें. भोग को हल्का भूरा होने तक ही पकाएं. इससे पंजीरी का स्वाद बेहद अच्छा आता है. बहुत ज्यादा चीनी डालने से भी बचें. पर्याप्त मात्रा में डाली गई चीनी से स्वाद लाजवाब आएगा.
यह भी पढ़ें- Homemade Popcorn: घर पर कैरेमल पॉपकॉर्न कैसे बनाएं? शेफ कुणाल कपूर से जानिए आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
55 mins agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
4 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
8 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
10 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines