Homemade Popcorn: घर पर कैरेमल पॉपकॉर्न कैसे बनाएं? शेफ कुणाल कपूर से जानिए आसान रेसिपी

Caramel Popcorn Recipe: पॉपकॉर्न ऐसी चीज है जिसे हर मौके पर खाया जा सकता है. अगर आपका बच्चा बाहर के खाने की जिद कर रहा है तो घर पर ही बिना ज्यादा मेहनत किए बिना मीठा, क्रिस्पी और बटर वाला कैरेमल पॉपकॉर्न तैयार करें. अपने बच्चों को खिलाएं और घर पर ही स्वादिष्ट पॉपकॉर्न इंजॉय करें. 

Caramel Popcorn Recipe

कैरेमल पॉपकॉर्न की रेसिपी. Image Credit- Freepik  

विज्ञापन

मूवी नाइट हो या शाम के समय कुछ मीठा और क्रिस्पी खाने का मन हो… तो पॉपकॉर्न एक बढ़िया स्नैक है. बाहर मिलने वाला पॉपकॉर्न स्वादिष्ट जरूर लगते हैं, लेकिन हर बार एक ही फ्लेवर के पॉपकॉर्न खाने से मजा कम होने लगता है. इसलिए आप घर पर ही पॉपकॉर्न को नया फ्लेवर दे सकते हैं. बटर पॉपकॉर्न, सॉल्ट पॉपकॉर्न या फिर कैरेमल पॉपकॉर्न… जिन्हें काफी पसंद किया जाता है. अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. शेफ कुणाल कपूर के बताए तरीके से आप घर पर ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी कैरेमल पॉपकॉर्न बना सकते हैं. इसमें पॉपकॉर्न को तैयार करने के बाद इसे मीठे और बटर वाले कैरेमल के साथ कोट किया जाता है, जिससे हर दाने पर एक शानदार क्रंच आता है. 

इसे भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर घर में बनाएं मथुरा के पेड़े, स्वाद ऐसा कि ओरिजनल से कम नहीं समझेंगे खान

Advertisment

कैरेमल पॉपकॉर्न की रेसिपी  

सामग्री

  • पॉपकॉर्न कॉर्न-  आधा कप 
  • तेल- 3 चम्मच
  • चीनी- आधा कप 
  • मक्खन- 2 चम्मच
  • पानी- जरूरत के हिसाब से 
  • बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
  • नमक- जरूरत के हिसाब से 

पॉपकॉर्न बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही या पैन में तेल गर्म करें. इसमें पॉपकॉर्न कॉर्न डालकर अच्छी तरह मिला दें और अब पैन को ढककर हल्की आंच पर रखें. इसे कुछ देर के लिए चटकने दें और पैन को बीच-बीच में  पॉपकॉर्न चलाते रहें, ताकि पॉपकॉर्न जले नहीं।
  • जब पॉपकॉर्न के चटकने की आवाज कम हो जाए तो गैस बंद कर दें. तैयार पॉपकॉर्न को एक बड़े बाउल में निकाल लें और दूसरे पैन में चीनी और पानी डालकर गर्म करने के लिए रख दें. हल्की आंच पर पकने के लिए छोड़ दें.  
  • जब चीनी का रंग सुनहरा होने लगे तो इसमें मक्खन डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद, इसमें एक चुटकी नमक और बेकिंग सोडा डालें. बेकिंग सोडा डालते ही कैरेमल हल्का फोम जैसा हो सकता है, इसलिए इसे तुरंत मिलाएं और गैस बंद कर दें. 
  • अब तैयार कैरेमल को तुरंत पॉपकॉर्न के ऊपर डालें और स्पैटुला की मदद से अच्छी तरह मिला लें. कोशिश करें कि कैरेमल सभी पॉपकॉर्न पर अच्छी तरह कोट हो जाए. इसके बाद पॉपकॉर्न को बटर पेपर या प्लेट पर फैलाकर कुछ मिनट ठंडा होने दें. 
  • ठंडा होने के बाद कैरेमल सेट हो जाएगा और पॉपकॉर्न क्रिस्पी हो जाएंगे. अगर आप चाहें तो गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे स्वाद बहुत ही लाजवाब आए और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाए.

इसे भी पढ़ें- बच्चे की PTM में जा रहे हैं तो टीचर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, मिल जाएगी एकदम सटीक रिपोर्ट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ