जन्माष्टमी के उत्सव में लड्डू गोपाल के स्वागत की तैयारियां सिर्फ झांकी और पूजा-पाठ तक ही सीमित नहीं रहतीं, बल्कि भोग की थाली तैयार करना भी उतना ही खास होता है. अगर इस बार जन्माष्टमी पर आप भी कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो आसान भी हो, बिना ज्यादा वक्त गवाए, झटपट तैयार हो जाए और साथ ही, व्रत के लिहाज से भी सही हो तो आपको धनिया पंजीरी की रेसपी आपके लिए बेस्ट है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत लंबी सामग्री लिस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी बस कुछ बेसिक चीजों से ही स्वादिष्ट प्रसाद तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं धनिया पंजीरी को बनाने की आसान रेसिपी.
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर घर में बनाएं मथुरा के पेड़े, स्वाद ऐसा कि ओरिजनल से कम नहीं समझेंगे खान
पंजीरी बनाने के लिए इन चीजों के पड़ेगी जरूरत
- धनिया पाउडर या साबुत धनिया- 1 कप
- मिश्री या देसी खांड/पिसी चीनी- 3/4 कप
- देसी घी- 3 से 4 बड़े चम्मच
- मिक्स मेवे (मखाना, काजू, बादाम, और कद्दूकस किया हुआ नारियल)- 1 कप (बारीक कटे हुए)
- इलायची पाउडर- चुटकी पाउडर
- तुलसी के पत्ते- कुछ
पंजीरी बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले एक कड़ाही ले लीजिए और उसमें 2 चम्मच देसी घी डालकर गर्म कर लीजिए.
- घी जैसे ही अच्छे से गर्म हो जाए तो कड़ाही में बारीक कटे हुए काजू और बादाम डाल दीजिए और हल्का सुनहरा होने तक भने.
- अब इसी घी में मखाने और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर, 1 से 2 मिनट तक कुरकुरा होने तक भूने.
- भूनने के बाद सभी मेवों को कड़ाही से निकालकर एक प्लेट में अलग रख दीजिए.
- अब इसी कड़ाही में 1 से 2 चम्मच देसी घी डाल लीजिए और इसमें 1 कप धनिया पाउडर (या फिर दरदरा पिसा हुआ साबुत धनिया) डाल दीजिए.
- गैस की फ्लेम को मीडियम रखकर धनिया को लगभग 4 से 5 मिनट तक चलाते हुए अच्छे से भून लीजिए जब तक कि उससे सोंधी खुशबू न आने लगे. (इस बात का भी ध्यान रखें कि धनिया जले नहीं वरना पंजीरी का स्वाद कड़वा लगेगा.)
- धनिया जब अच्छे से भुन जाए तो इसे कड़ाही से निकालकर एक बाउल में कर लीजिए और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए.
- धनिया का मिश्रण जब पूरी तरह ठंडा हो जाए तब इसमें 3/4 कप पिसी हुई मिश्री और भुने हुए मेवे डाल दीजिए.
- अब इन सभी चीजों को टॉस करते हुए मिला लीजिए. स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से इलायची पाउडर भी डाल दीजिए.
- इस तरह तैयार हो जाएगा, आपका स्वादिष्ट पंजीरी, जिसका भोग आप लड्डू गोपाल को लगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें:Homemade Popcorn: घर पर कैरेमल पॉपकॉर्न कैसे बनाएं? शेफ कुणाल कपूर से जानिए आसान
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
10 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
13 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
19 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
19 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
21 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines