Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर भोग में जरूर रखें धनिया पंजीरी, 4 चीजों से घर पर बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद

Janmashtami bhog recipe: जन्माष्टमी के भोग के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ आसानी से तैयार भी हो जाए? आइए आपको धनिया पंजीरी की आसान रेसिपी के बारे में बताते हैं, जिसे आप जन्माष्टमी के प्रसाद की थाली में शामिल कर सकते हैं.

Janmashtami Prasad

जन्माष्टमी के मौके पर क्या भोग लगाएं? (Image: AI)

विज्ञापन

जन्माष्टमी के उत्सव में लड्डू गोपाल के स्वागत की तैयारियां सिर्फ झांकी और पूजा-पाठ तक ही सीमित नहीं रहतीं, बल्कि भोग की थाली तैयार करना भी उतना ही खास होता है. अगर इस बार जन्माष्टमी पर आप भी कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो आसान भी हो, बिना ज्यादा वक्त गवाए, झटपट तैयार हो जाए और साथ ही, व्रत के लिहाज से भी सही हो तो आपको धनिया पंजीरी की रेसपी आपके लिए बेस्ट है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत लंबी सामग्री लिस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी बस कुछ बेसिक चीजों से ही स्वादिष्ट प्रसाद तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं धनिया पंजीरी को बनाने की आसान रेसिपी.

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर घर में बनाएं मथुरा के पेड़े, स्वाद ऐसा कि ओरिजनल से कम नहीं समझेंगे खान

Advertisment

पंजीरी बनाने के लिए इन चीजों के पड़ेगी जरूरत

  • धनिया पाउडर या साबुत धनिया- 1 कप
  • मिश्री या देसी खांड/पिसी चीनी- 3/4 कप
  • देसी घी- 3 से 4 बड़े चम्मच
  • मिक्स मेवे (मखाना, काजू, बादाम, और कद्दूकस किया हुआ नारियल)- 1 कप (बारीक कटे हुए)
  • इलायची पाउडर- चुटकी पाउडर
  • तुलसी के पत्ते- कुछ

पंजीरी बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले एक कड़ाही ले लीजिए और उसमें 2 चम्मच देसी घी डालकर गर्म कर लीजिए.
  • घी जैसे ही अच्छे से गर्म हो जाए तो कड़ाही में बारीक कटे हुए काजू और बादाम डाल दीजिए और हल्का सुनहरा होने तक भने.
  • अब इसी घी में मखाने और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर, 1 से 2 मिनट तक कुरकुरा होने तक भूने.
  • भूनने के बाद सभी मेवों को कड़ाही से निकालकर एक प्लेट में अलग रख दीजिए.
  • अब इसी कड़ाही में 1 से 2 चम्मच देसी घी डाल लीजिए और इसमें 1 कप धनिया पाउडर (या फिर दरदरा पिसा हुआ साबुत धनिया) डाल दीजिए.
  • गैस की फ्लेम को मीडियम रखकर धनिया को लगभग 4 से 5 मिनट तक चलाते हुए अच्छे से भून लीजिए जब तक कि उससे सोंधी खुशबू न आने लगे. (इस बात का भी ध्यान रखें कि धनिया जले नहीं वरना पंजीरी का स्वाद कड़वा लगेगा.)
  • धनिया जब अच्छे से भुन जाए तो इसे कड़ाही से निकालकर एक बाउल में कर लीजिए और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए.
  • धनिया का मिश्रण जब पूरी तरह ठंडा हो जाए तब इसमें 3/4 कप पिसी हुई मिश्री और भुने हुए मेवे डाल दीजिए. 
  • अब इन सभी चीजों को टॉस करते हुए मिला लीजिए. स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से इलायची पाउडर भी डाल दीजिए.
  • इस तरह तैयार हो जाएगा, आपका स्वादिष्ट पंजीरी, जिसका भोग आप लड्डू गोपाल को लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:Homemade Popcorn: घर पर कैरेमल पॉपकॉर्न कैसे बनाएं? शेफ कुणाल कपूर से जानिए आसान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ