---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

दूध में मिलाएं ये एक चीज, शरीर को मिलेंगे ये 5 अद्भुत फायदे

Jaggery Milk Benefits: दूध पीने से शरीर को ताकत मिलती है। दूध में सभी जरूरी तत्व होते हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दूध को और ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए इसमें यह चीज मिला दें। इससे दूध का स्वाद और लाभ दोनों बढ़ जाएंगे।

Jaggery Milk Benefits: दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दूध में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो आपको कैल्शियम और प्रोटीन देते हैं। वहीं, गुड़ भी सेहत के मामले में फायदेमंद होता है। गुड़ में भी कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। दूध और गुड़ को मिलाने से यह एक बेहतरीन ड्रिंक बन जाती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। रात को सोने से पहले 1 गिलास गुड़ वाला दूध पीने से नींद में भी सुधार होता है। चलिए, जानते हैं इस दूध को पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

गुड़ वाला दूध पीने से मिलते हैं ये लाभ

पाचन शक्ति

---विज्ञापन---

गुड़ में मौजूद फाइबर पाचन को सुधारने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ में ऐसे कई गुण होते हैं जो पाचन के एंजाइमों को एक्टिव करते हैं। इससे कब्ज और गैस जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है। इसलिए, रात को सोने से पहले 1 गिलास इस दूध को पीने की सलाह दी जाती है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

पोषक तत्वों का भंडार

---विज्ञापन---

गुड़ और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर हैं। इस दूध को पीने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है। गुड़ में आयरन, पोटेशियम और फॉस्फोरस होता है। दूध कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस और विटामिन्स का भंडार होता है। ये दोनों साथ मिलकर एक सुपर ड्रिंक बन जाते हैं। इस दूध को पीने से कमजोरी दूर होती है और मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ेंक्या तनाव से होता है हार्ट अटैक का खतरा? दिखने लगते हैं ये लक्षण; इन आसान आदतों से सुधरेगी सेहत

---विज्ञापन---

इम्यूनिटी को मजबूत करें

गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स, इम्यूनिटी को मजबूत करने में सबसे ज्यादा सफल होते हैं। गुड़ वाला दूध इंसान की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। सोने से पहले यह दूध आपको हानिकारक संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। गुड़ वाला दूध पीने से सर्दी-खांसी में भी राहत मिलती है।

---विज्ञापन---

ब्लड सर्कुलेशन

गुड़ में आयरन होता है, जो खून बढ़ाने का काम करता है। गुड़ में मौजूद एंजाइम्स से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इस दूध को पीने से खून की कमी नहीं होती है। जिन्हें एनीमिया होता है या खून से जुड़ी कोई बीमारी रहती है, उन्हें भी रोजाना गुड़ वाला दूध पीना चाहिए।

---विज्ञापन---

जोड़ों के दर्द में राहत

गुड़ वाला दूध पीने से जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है। दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। दूध में गुड़ मिलाने से यह और भी ज्यादा सेहतमंद हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुड़ में मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी गुण जोड़ों के दर्द में राहत दिला सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Sweet Recipe: बच्चों को खूब पसंद आएगी टूटी फ्रूटी बर्फी! सिर्फ 10 मिनट में हो जाएगी तैयार

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2024 10:48 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola