Sweet Recipe: बच्चों को खूब पसंद आएगी टूटी फ्रूटी बर्फी! सिर्फ 10 मिनट में हो जाएगी तैयार

Sweet Recipe: अगर आपके बच्चे मीठा नहीं खाते हैं, तो उन्हें एक बार टूटी फ्रूटी बर्फी बनाकर जरूर खिलाएं। ये स्वीट डिश उन्हें इतनी पसंद आएगी कि वे बार-बार आपसे इसे बनाने की फरमाइश करेंगे।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Sweet Recipe: कुछ बच्चे खाने-पीने के मामले में बड़ी आना-कानी करते हैं। उन्हें कुछ भी खिलाना बड़ा मुश्किल होता है। अगर आपका बच्चा भी उन्हीं में से एक है, तो उसे एक बार ये रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी बर्फी बनाकर जरूर खिलाएं। उन्हें यकीनन इसका स्वाद पसंद आएगा। इस मिठाई को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा, साथ ही इस बर्फी को बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें बच्चों को अट्रैक्ट भी करेंगी, जिससे वो इसे खाने की डिमांड बार-बार करेंगे। चलिए, जानते हैं टूटी-फ्रूटी बर्फी बनाने की रेसिपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप दूध
  • 2 टेबल स्पून देसी घी
  • 100 ग्राम सफेद चॉकलेट (White Chocolate)
  • 2 कप मिल्क पाउडर
  • आधा कप चीनी
  • मनपसंद टूटी फ्रूटी (रंग- हरी, लाल और पीली)
  • ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता या अखरोट)

 

विधि

स्टेप-1

विज्ञापन

सबसे पहले गैस पर एक गहरे पैन को चढ़ाकर गर्म करें। अब इसमें 1 कप दूध मिलाकर गर्म होने के लिए रख दें। इसके बाद इसमें 2 चम्मच शुद्ध देसी घी डालकर एक बार चलाएं। जब घी दूध के साथ अच्छे से मिक्स हो जाए तो उसमें सफेद चॉकलेट डालकर मिला लें। दूध को तब तक पकाएं, जब तक चॉकलेट इसमें मेल्ट होकर अच्छे से मिक्स न हो जाए। अब इसमें दूध का पाउडर मिला लें, इस वक्त गैस को लो फ्लेम पर रखना जरूरी है, नहीं तो, मिक्सचर आपस में चिपक सकता है। इस स्टेज पर आपको मिक्सचर को अच्छे से चलाते हुए पकाना है ताकि चॉकलेट और दूध का मिक्सचर जलने न लग जाए। जब आपका मिक्सचर इकट्ठा होने लगे यानी पैन छोड़कर डो (dough)  की तरह बनने लगे तो इसमें चीनी डाल दें। अब हल्की आंच पर इसे तब तक पकाएं, जब तक चीनी पिघल न जाए।

स्टेप-2
अब आपका बर्फी वाला मिक्सचर तैयार है। इसमें ड्राई फ्रूट्स और टूटी फ्रूटी मिलाकर एक बार चला लें और गैस बंद कर दें। इस बीच आपको एक पैन में बची हुई सफेद चॉकलेट को मेल्ट कर लेना है।

विज्ञापन

स्टेप-3

बर्फी के मिक्सचर को एक प्लेट में या फिर आपके पास कोई बेकिंग ट्रे है तो उस पर पहले बटर पेपर को बिछा लें। बटर पेपर के ऊपर बर्फी के मिक्सचर को डालकर फैला दें। अब आपको कम से कम 2 घंटे के लिए इसे फ्रिज में जमने के लिए रखना होगा।

विज्ञापन

स्टेप-4

दो घंटे बाद इसे बाहर निकाल लें। बर्फी सेट हो जाए तो आपको इसके ऊपर पिघली हुई सफेद चॉकलेट को डालकर एक लेयर बनानी है। चॉकलेट की लेयर एक समान होनी चाहिए और पूरी बर्फी की सतह पर फैली होनी चाहिए। ध्यान रहे, पिघली हुई चॉकलेट को पहले ही पिघलाना जरूरी है क्योंकि अगर आप बिल्कुल गर्म चॉकलेट इस पर डालेंगे तो जमी हुई बर्फी टूट सकती है। चॉकलेट की लेयर फैलाने के बाद बर्फी को और 1 घंटे के लिए फ्रिज में जमने के लिए रख दें।

विज्ञापन

स्टेप-5

विज्ञापन

अब बर्फी को फ्रिज से निकालकर प्लेट से बाहर निकाल दें। बिल्कुल ध्यान से बटर पेपर को बर्फी के ऊपर से उतार लें। अब बर्फी को आराम से साइज में काट लें। आपकी फ्रूट एंड नट बर्फी बनकर तैयार है।

ये टेस्टी, कलरफुल और ड्राई फ्रूट्स से भरी बर्फी आपके बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखेगी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ