घर के सफेद स्विच बोर्ड पड़ गए हैं काले और गंदे? जानिए बिना ज्यादा मेहनत के साफ करने का आसान तरीका

How To Clean Dirty White Switchboard: क्या आपके भी घर में लगे स्विच बोर्ड पीले व काले पड़ने लग गए हैं? आइए इस स्टोरी में जानें उन्हें साफ करने के कुछ आसान तरीके, जिसमें न ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और न ही ज्यादा खर्च होगा.

How To Clean Dirty White Switchboard

घर के स्विच बोर्ड कैसे साफ करें? (Image: AI/Pexels)

घर की खूबसूरती बनाएं रखने के लोग बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन कुछ जगहें ऐसी रह जाती है, जो कोशिश करने के बावजूद साफ नहीं होती. इनमें घर में लगे स्विच बोर्ड भी शामिल है. बोक्स की शक्ल में लगे ये स्विच बोल्ड काफी काम के होते हैं, लेकिन वक्त के साथ, इनपर भी गंदगी जमा होने लगती है, जो साफ करने से भी जल्दी नहीं साफ होती है. ऐसे में घर कितना भी चमचमाता क्यों न हो, इस एक बोर्ड के गंदे होने के कारण पूरे घर की खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है. अगर आपके भी घर में लगे स्विच बोर्ड गंदे हो गए हैं, तो आइए आपको उसे साफ करने के आसान टिप्स बताते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों गंदे होने लगते हैं स्विच बोर्ड

सवाल उठता है कि जब उसपर न पानी गिरता है और न ही, कोई चीज उसपर रखी जा सकती है, तो वह गंदा क्यों हो जाता है और ऐसा गंदा की जल्दी साफ भी नहीं होता. दरअसल, रोजाना हाथ लगने की वजह से इनपर उंगलियों के निशान, धूल और गंदगी जमने लगती है, जिस कारण सफेद स्विच बोर्ड धीरे-धीरे पीला या फिर काले निशान पड़ने लगते हैं. इस दौरान सबसे बड़ी समस्या ये रहती है कि गीले कपड़े से अगर इसे रगड़कर साफ भी किया जाए, तो ये साफ नहीं होता है और रंग वैसा का वैसा ही रहता है.

कैसे करें स्विच बोर्ड की सफाई

  • ऐसा नहीं है कि आप इसे अब साफ ही नहीं कर सकते हैं, आप कुछ आसान टिप्स को अपनाकर स्विच बोर्ड को भी पहले जैसा सफेद बना सकते हैं, इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
  • सबसे पहले घर के सर्किट में आ रही बिजली की सप्लाई बंद करें और फिर सर्किट के ऊपर टेप की मदद से उसे कवर कर लें. ध्यान रखें कि स्विच बोर्ड पर पानी या कोई भी तरल न डालें.
  • बोर्ड की सफाई के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी मदद से प्लास्टिक सतहों पर जमी हल्की गंदगी और निशान हट सकते हैं. इस ट्रिक को इस्तेमाल में लाने के लिए थोड़ी मात्रा में टूथपेस्ट को किसी पुराने टूथब्रश में लगाएं और फिर स्विच बोर्ड की बाहरी सतह पर हल्के हाथों से रगड़ें. जब पेस्ट सूख जाएं तो उसे सावधानी से हटा दें.
  • इसके अलावा आप नींबू और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू में मौजूद एसिडिक गुण गंदगी को हल्का करने में मदद कर सकती है और साथ ही, नमक हल्के रगड़ से निशान को हटाने में मदद कर सकते हैं. इस टिप को अपनाने वक्त सावधानी जरूरी है, ध्यान रखें कि सीधा स्विच बोर्ड पर इस तरल को न छिड़के बल्कि किसी कम नमी वाले कपड़े की मदद से थोड़ा-थोड़ा लेकर बाहरी प्लास्टिक सतह को साफ करें और तुरंत सूखे कपड़े से साफ कर दें.

यह भी पढ़ें:  Gardening Tips: दीवार या छत पर उग आया है पीपल का पौधा? ऐसे करें साफ, दोबारा नहीं आएगा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ