बारिश के मौसम में घर के आसपास थोड़ी-सी भी जगह पर पानी जमा रह जाए तो यह मच्छरों के लिए पैदा होने की जगह बन सकती है. खासकर डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर घरों के आसपास मौजूद छोटे-छोटे पानी से भरे कंटेनर में पनप सकता है. इसलिए सिर्फ घर के अंदर ही नहीं, बल्कि बालकनी, छत, गार्डन और आसपास की जगहों की भी टेस्ट करना जरूरी है. WHO भी घर के अंदर और आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह देता है. आइए इस लेख में इस जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- रूखे बालों को बनाएं सॉफ्ट और शाइनी, एलोवेरा जेल से ऐसे तैयार करें ये हेयर मास्क
गमलों या उनकी प्लेट में जमा पानी
घर में रखे पौधों के गमलों के नीचे लगी प्लेट में बारिश या पानी देने के बाद पानी जमा हो सकता है. इन प्लेटों को रोजाना खाली करें और साफ करें. WHO फूलदान और गमलों की प्लेट में मच्छरों के पैदा होने की संभावना ज्यादा रहती है. इसलिए आप गमलों या उनकी प्लेट में जमा पानी को निकालकर साफ करें.
बालकनी और छत पर रखे डिब्बे
बालकनी या छत पर रखी खाली बाल्टियां, डिब्बे, बोतलें और दूसरे कंटेनर बारिश का पानी जमा कर सकते हैं. जो सामान इस्तेमाल में नहीं है. उसे उल्टा करके रखें या हटा दें. ऐसा करने से पानी सामान के अंदर नहीं भरेगा और मच्छर पैदा होने से बच जाएगा. आप हर हफ्ते या महीने इस चीज पर तव्ज्जो दें और छत का ख्याल रखें.
कूलर और पानी की टंकी
कूलर में जमा पानी को लंबे समय तक न छोड़ें और उसकी नियमित सफाई करें. पानी की टंकी और दूसरे स्टोरेज कंटेनर को अच्छी तरह ढककर रखें, ताकि मच्छर अंदर न जा सकें. पुराने टायर, टूटे गमले, प्लास्टिक के सामान और कबाड़ में बारिश का पानी जमा हो सकता है. साथ ही, ऐसी चीजों को घर के आसपास जमा न होने दें.
नालियों और गटर की करें सफाई
छत की नालियों या गटर में पत्तियां और कचरा जमा होने से पानी रुक सकता है. इसलिए इन्हें समय-समय पर साफ करें और कोशिश करें कि पानी आसानी से निकल रहा हो. WHO की मच्छर कंट्रोल करने के लिए नाली और गटर की भी सफाई की जानी चाहिए. इसलिए आप रोजाना सफाई करें और ध्यान रखें.
घर को मच्छरों से बचाने के लिए क्या करें?
- हफ्ते में कम से कम एक बार घर और इसके आसापस पानी न जमा होने दें. इसके लिए आसपास की जगह को चेक करें.
पानी की टंकियों और स्टोरेज कंटेनर को ढककर रखें. इसलिए गमलों की प्लेट और फूलदान का पानी बदलें या खाली करें. - खिड़की और दरवाजों पर जाली लगाएं. घर के आसपास कबाड़ और ऐसे सामान को न रखें जिसमें बारिश का पानी जमा हो सके.
इसे भी पढ़ें-Travel Tips: राजस्थान में भी है हरियाली का खजाना, इन जगहों की खूबसूरती कर देगी हैरान
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
3 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
5 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
5 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
10 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
11 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
12 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines