Mosquito Prevention: घर की इन जगहों पर कहीं पानी जमा तो नहीं? आज ही करें चेक

मच्छरों की संख्या कम करने के लिए आपको घर की इन जगहों को चेक करना होगा और देखना होगा कि कहीं पानी तो नहीं भरा हुआ है. कई बार जमा पानी मच्छरों को पैदा करता है और ये मच्छर आतंक मचाने का काम करते हैं. 

Is there stagnant water in these areas

गमलों या उनकी प्लेट में जमा पानी. Image Credit- Gemini

बारिश के मौसम में घर के आसपास थोड़ी-सी भी जगह पर पानी जमा रह जाए तो यह मच्छरों के लिए पैदा होने की जगह बन सकती है. खासकर डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर घरों के आसपास मौजूद छोटे-छोटे पानी से भरे कंटेनर में पनप सकता है. इसलिए सिर्फ घर के अंदर ही नहीं, बल्कि बालकनी, छत, गार्डन और आसपास की जगहों की भी टेस्ट करना जरूरी है. WHO भी घर के अंदर और आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह देता है. आइए इस लेख में इस जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

गमलों या उनकी प्लेट में जमा पानी

घर में रखे पौधों के गमलों के नीचे लगी प्लेट में बारिश या पानी देने के बाद पानी जमा हो सकता है. इन प्लेटों को रोजाना खाली करें और साफ करें. WHO फूलदान और गमलों की प्लेट में मच्छरों के पैदा होने की संभावना ज्यादा रहती है. इसलिए आप गमलों या उनकी प्लेट में जमा पानी को निकालकर साफ करें. 

बालकनी और छत पर रखे डिब्बे

बालकनी या छत पर रखी खाली बाल्टियां, डिब्बे, बोतलें और दूसरे कंटेनर बारिश का पानी जमा कर सकते हैं. जो सामान इस्तेमाल में नहीं है. उसे उल्टा करके रखें या हटा दें. ऐसा करने से पानी सामान के अंदर नहीं भरेगा और मच्छर पैदा होने से बच जाएगा. आप हर हफ्ते या महीने इस चीज पर तव्ज्जो दें और छत का ख्याल रखें. 

विज्ञापन

कूलर और पानी की टंकी

कूलर में जमा पानी को लंबे समय तक न छोड़ें और उसकी नियमित सफाई करें. पानी की टंकी और दूसरे स्टोरेज कंटेनर को अच्छी तरह ढककर रखें, ताकि मच्छर अंदर न जा सकें. पुराने टायर, टूटे गमले, प्लास्टिक के सामान और कबाड़ में बारिश का पानी जमा हो सकता है. साथ ही, ऐसी चीजों को घर के आसपास जमा न होने दें. 

नालियों और गटर की करें सफाई

छत की नालियों या गटर में पत्तियां और कचरा जमा होने से पानी रुक सकता है. इसलिए इन्हें समय-समय पर साफ करें और कोशिश करें कि पानी आसानी से निकल रहा हो. WHO की मच्छर कंट्रोल करने के लिए नाली और गटर की भी सफाई की जानी चाहिए. इसलिए आप रोजाना सफाई करें और ध्यान रखें. 

विज्ञापन

घर को मच्छरों से बचाने के लिए क्या करें?

  • हफ्ते में कम से कम एक बार घर और इसके आसापस पानी न जमा होने दें. इसके लिए आसपास की जगह को चेक करें.  
    पानी की टंकियों और स्टोरेज कंटेनर को ढककर रखें. इसलिए गमलों की प्लेट और फूलदान का पानी बदलें या खाली करें. 
  • खिड़की और दरवाजों पर जाली लगाएं. घर के आसपास कबाड़ और ऐसे सामान को न रखें जिसमें बारिश का पानी जमा हो सके.

इसे भी पढ़ें-Travel Tips: राजस्थान में भी है हरियाली का खजाना, इन जगहों की खूबसूरती कर देगी हैरान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ