नवरात्रि व्रत में रोजाना सेंधा नमक खाना चाहिए या नहीं? जानिए शरीर पर Sendha Namak का क्या असर पड़ता है

Sendha Namak Effects: व्रत में सेंधा नमक खाया जाता है लेकिन यह नमक शरीर के लिए कितना फायदेमंद है और कितना नहीं यह जानना जरूरी है. यहां जानिए शरीर पर सेंधा नमक के क्या प्रभाव पड़ते हैं.

Sendha Namak Side Effects

Sendha Namak Side Effects: सेंधा नमक के सेवन से शरीर पर क्या असर होता है जानिए यहां. Image Credit- Freepik

Navratri Fast: नवरात्रि के व्रत में अलग से व्रत का खाना तैयार किया जाता है. इस दौरान लोग पूरे नौ दिनों का भी व्रत रखते हैं इसीलिए कोशिश की जाती है कि सिर्फ फालाहार पर ही निर्भर ना रहा जाए. शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए खानपान को आम दिनों की ही तरह रखने की कोशिश की जाती है. ऐसे में चाहे आलू की सब्जी हो या फिर कुट्टू के आटे की पूरियां, इनमें सेंधा नमक डाला जाता है. सेंधा नमक (Sendha Namak) कई तरह से फायदेमंद बताया जाता है और शरीर पर अच्छा असर दिखाता है, लेकिन इस नमक का ज्यादा सेवन खासकर नौं दिन सेवन किया जाए तो इससे शरीर पर कैसा असर पड़ता है यह जानना जरूरी है. यहां जानिए सेहत को सेंधा नमक (Rock Salt) किस तरह प्रभावित करता है.

विज्ञापन

ज्यादा सेंधा नमक खाने पर क्या होता है | Sendha Namak Side Effects

सेंधा नमक एक तरह का प्राकृतिक खनिज है जिसमें सोडियम क्लोराइड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पौटेशियम होता है. इस नमक के फायदों की बात करें तो इससे पाचन बेहतर होता है, शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और स्किन को भी इसके फायदे मिलते हैं. लेकिन, सेंधा नमक में चाहे सोडियम किसी और नमक के मुकाबले कम ही क्यों ना हो, इस नमक का जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर सेहत पर विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है.

विज्ञापन

सोडियम शरीर के लिए जरूरी होता है इसीलिए सादे नमक को सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है. सेंधा नमक की बात करें तो इस नमक में आयोडीन नहीं होता है. साधारण सफेद नमक (White Salt) की तुलना में इसमें सोडियम की मात्रा भी कम पाई जाती है. सेंधा नमक से दिल का दौड़ा पड़ने की संभावना रहती है. इस नमक का जरूरत से ज्यादा सेवन करना दिल की दिक्कतों को बढ़ा सकता है. वहीं, आयोडीन की कमी से नर्व सिग्नल सही तरह से काम नहीं कर पाते हैं. होता यह है कि इस नमक को बहुत ज्यादा खाने पर याद्दाश्त कम होने का खतरा रहता है और व्यक्ति की सीखने की क्षमता पर असर पड़ता है.

विज्ञापन

सेंधा नमक का एक नुकसान यह भी है कि इस नमक से किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है. यह नमक शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बिगाड़ सकता है. इससे शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकती है और मसल क्रैंप्स की संभावना बढ़ती है. इस नमक का सेवन ज्यादा करने पर ब्लोटिंग होने लगती है.

इस बात का रखें ध्यान

विज्ञापन

व्रत में सेंधा नमक खाने में बुराई नहीं है बल्कि शरीर को इसके कई फायदे मिल सकते हैं, लेकिन जिस तरह अति किसी भी चीज की बुरी होती है उसी तरह जरूरत से ज्यादा सेंधा नमक खाना भी सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है. इसीलिए सेंधा नमक के जरूरत से ज्यादा सेवन से बचने की कोशिश करनी चाहिए.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ