Vrat Special Sabudana Momos Recipe: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि बाहर का खाना पसंद करते हैं. इसके साथ ही कई ऐसे लोग भी हैं जो मोमोज खाने के बेहद शौकीन होते हैं. इसके साथ ही नवरात्रि (Navratri) का व्रत रखने का सभी को शौक होता है लेकिन बहुत से लोग हैं जिनको व्रत में तरह-तरह की चीजें खाने का मन कर जाता है, जिसके चलते समझ नहीं आता कि क्या बनाएं और खाएं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर ही आराम से साबुदाना मोमोज बना सकते हैं और इसका स्वाद सभी को चखा सकते हैं.
बनाने की विधि (How to Make)
व्रत में साबुदाना मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले आप आटा तैयार करें फिर भीगे हुए साबूदाने को मिक्सर में दरदरा पीस लें इसमें सिंघाड़े का आटा और थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर नरम आटा गूंध लें. अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी या उबला आलू मिलाकर आटे को बांध लें. इसे 10 मिनट ढककर रख दें फिर एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ उबला आलू लें. उसमें कुटी मूंगफली, हरी मिर्च, नारियल, हरा धनिया, नींबू रस, सेंधा नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च मिलाएं. सबको अच्छे से मिक्स करें. साबूदाना आटे की छोटी लोई लें और बेलकर या हाथ से फैलाकर छोटी पूड़ी बना लें. इसमें एक चम्मच भरावन रखें और अपनी पसंद के अनुसार मोमोज का आकार दें. सभी मोमोज इसी तरह तैयार कर लें इसके साथ ही मोमोज को स्टीमर में रखें. स्टीमर नहीं है तो छलनी और बर्तन का इस्तेमाल करें. 10-12 मिनट तक या जब तक मोमोज अच्छे से पक न जाएं और सख्त न हो जाएं तब तक भाप में पकाएं. साबूदाना मोमोज को व्रत वाली हरी चटनी या दही के साथ गरमागरम परोसें. बस रेड़ी है आपका व्रत वाला मोमोज.