क्या नए कपड़े बिना धोए पहनना सही है? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या हम नए कपड़ों को बिना धोंए पहन सकते हैं? अगर हम बिना धोएं कपड़े पहन लेंगे, तो इससे शरीर पर क्या असर हो सकता है. आइए जानते हैं.

New Clothes Washing Importance

क्या बिना धोए नए कपड़े पहन सकते हैं?

नए कपड़े पहनना हर किसी को पसंद होता है, क्योंकि यह बहुत फ्रेश और स्टाइलिश लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें बिना धोए सीधे पहनना आपकी त्वचा और सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है? इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि नए दुकान से खरीदा गए नए कपड़ों को धोकर पहनना चाहिए या बिना धोए भी पहन सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

नए कपड़े सीधे पहनें या पहले धोएं?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि नए कपड़े बिना धोए पहनने की आदत खतरनाक हो सकती है. बाजार से खरीदे कपड़ों में केमिकल्स और बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं. ऐसे में इन केमिकलों औ बैक्टीरिया का सीधे स्किन से संपर्क होने पर ये एलर्जी, खुजली और त्वचा में दिक्कत पैदा कर सकते हैं. इसलिए हमेशा नए कपड़ों को धोकर ही पहनना चाहिए.

फैब्रिक में छिपे केमिकल्स

विज्ञापन

कपड़ों को फैक्ट्री में तैयार करते समय उन पर फॉर्मेल्डिहाइड और सिंथेटिक डाइज जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है ताकि कपड़े चमकदार और सिकुड़न न दिखें. ये केमिकल्स सीधे त्वचा के संपर्क में आने पर खुजली, लालिमा और रैशेज जैसी एलर्जी पैदा कर सकते हैं.

बैक्टीरिया और जर्म्स का भी खतरा

विज्ञापन

आजकल शोरूम और मॉल में कपड़े कई लोगों द्वारा ट्रायल किए जाते हैं. इससे बैक्टीरिया, पसीना और कीटाणु एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से ट्रांसफर हो सकते हैं. यह अनहाइजेनिक तो है ही, लेकिन त्वचा के लिए भी काफी खतरनाक है. इसलिए नए कपड़ों को धोकर ही पहनना सुरक्षित है.

धूल और गंदगी

विज्ञापन

कपड़ों को फैक्ट्री से लेकर दुकानों तक पहुंचने के दौरान उनके ऊपर काफी धूल और गंदगी जमा हो जाती है. यह धूल दिखाई तो नहीं देती, लेकिन त्वचा पर जलन और एलर्जी पैदा कर सकती है. नए कपड़े धोकर पहनना इस समस्या से बचने का आसान तरीका है.

बच्चों की त्वचा के लिए खास सावधानी

विज्ञापन

छोटे बच्चों और जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है उनको हमेशा नए कपड़े धोकर ही पहनाने चाहिए. कुछ फैब्रिक में रंग और केमिकल्स होते हैं, जो सीधे त्वचा पर हानिकारक असर डाल सकते हैं. इसलिए बेहतर है कि आप जब भी नए कपड़े खरीदे, तो सबसे पहले उसे अच्छे से धोएं और फिर उसको पहनने.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ