Penguin Viral Video: क्यों वायरल हो रहा है पेंगुइन का वीडियो? जानिए रिश्तों से कैसे जोड़कर देख रहे हैं लोग, क्या है डेथ मार्च की असल वजह

Viral Penguin News: सोशल मीडिया पर एक पेंगुइन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो कहां का है, इसे लोग इतना शेयर क्यों कर रहे हैं और पेंगुइन के चले जाने की क्या वजह है, जानिए यहां.

Viral Penguin News

उस पेंगुइन की कहानी क्या है?

Penguin Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पेंगुइन का वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है. वीडियो अंटार्कटिका के पहाड़ों का है जिसमें झुंड से निकलकर एक पेंगुइन बर्फीले पहाड़ों की तरफ चल पड़ा है. यह वीडियो आज से 20 साल पहले का है. यह वीडियो साल 2007 की डोक्यूमेंट्री ‘एनकाउंटर्स एट द एंड ऑफ द वर्ल्ड’ का हिस्सा है जो अब अचानक वायरल हो गया है. वीडियो वायरल होने का कारण लोगों की इसपर प्रतिक्रिया है. लोगों ने अकेले सफर पर निकले पेंगुइन को निहलिस्ट पेंगुइन (Nihilist Penguin) नाम दिया है और खुद को, अपनी जिंदगी को और अपने संघर्ष को इस पेंगुइन से जोड़कर अनेक रील्स पोस्ट किए हैं. कोई कह रहा है कि पेंगुइन ने वो कर दिया जो हम नहीं कर पाए तो किसी का कहना है कि पेंगुइन हारे हुए दिल का गवाह है.

विज्ञापन

डेथ मार्च पर क्यों निकला पेंगुइन?

वीडियो वर्नर हेर्जोग की डोक्यूमेंट्री का हिस्सा है जो साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस डॉक्यूमेंट्री में अंटार्कटिका में हेर्जोग की जिन लोगों से मुलाकात हुई या उन्होंने जो दृश्य देखे उन्हें दर्शाया गया है. वीडियो के एक क्लिप में एडेलि पेंगुइन को अपनी कोलोनी से दूर और बिना खाने वाली जगह की ओर 70 किलोमीटर आगे तक बढ़ते देखा जा सकता है, यानी पेंगुइन अपनी मौत की तरफ बढ़ रहा है. इस दृश्य ने लोगों पर गहरा असर डाला है. इस पेंगुइन के इस तरह दूर चले जाने को खुद हेर्जोग ने डेथ मार्च (Death March) नाम दिया है.

विज्ञापन

पेंगुइन कैसे बन गया अकेलेपन का प्रतीक

इसमें कोई दोराय नहीं है कि आज का युवा खुद को अकेला महसूस करता है. जितनी जिंदगी वह अपने दोस्तों के साथ जी रहा है उससे कही ज्यादा इंटरनेट पर जीता नजर आता है. ऐसे में कोई कैप्शन या गाने के साथ पोस्ट की गई तस्वीर या वीडियो सीधा दिल में उतर जाती है. इस पेंगुइन (Penguin) का इस तरह दूर चले जाना लोगों को अपने अकेलेपन का एहसास दिलाता है. कोई इसे अपने प्यार से जुदा होने के एहसास से जोड़कर देख रहा है तो किसी का कहना है कि उसका भी दिल इस पेंगुइन की ही तरह सबसे दूर चले जाने का होता है. ऐसे में पेंगुइन के इस वीडियो पर ‘मुझे छोड़ दो मेरे हाल पर जिंदा हूं यार काफी है’, ‘माहिया मेरा जी करदा घर झडके मलंग हो जावां’, ‘द नाइट वी मेट’ और ‘पार चना दे’ जैसे गाने लगाकर खूब रील्स पोस्ट किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

पेंगुइन से जुड़ा राजनीतिक विवाद

पेंगुइन का यह वीडियो तब और ज्यादा चर्चा में आ गया जब वाइट हाउस ने एक AI जनरेटेड इमेज शेयर की जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड के बर्फीले रास्तों पर इस पेंगुइन के साथ चलते नजर आ रहे हैं. विवाद इसलिए हो रहा है क्योंकि ग्रीनलैंड में पेंगुइन नहीं पाए जाते हैं. पेंगुइन अंटार्कटिका के दक्षिणी गोलार्ध में ही होते हैं. ऐसे में इस इमेज का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है.

विज्ञापन

पेंगुइन के जाने का असल कारण क्या है

पेंगुइन के इस तरह अपनी मौत की तरफ बढ़ने की वजह मानसिक दिक्कत, दिशा से भटक जाना, दिमागी चोट या फिर अनुभव की कमी भी हो सकती है. लोगों ने वीडियो देखकर सवाल किया कि शूट कर रहे व्यक्ति ने उसे पकड़कर फिर अपने झुंड से क्यों नहीं मिलवाया, लेकिन वैज्ञानिक तथ्य है कि अगर इस पेंगुइन को पकड़कर वापस झुंड से मिलवा भी दिया जाए तो वह फिर पहाड़ों की तरफ निकल जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ