Sleeping With Socks On: सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग जुराब पहनकर सोते हैं तो ऐसे लोगों की भी गिनती कम नहीं है जो चाहे जितनी भी सर्दी हो बिना जुराब पहने ही सोना पसंद करते हैं. जुराब मोटे या पतले होते हैं लेकिन इनसे पांव कवर्ड रहते हैं और सर्दियों में रजाई के अलावा भी पैरों को एक एक्स्ट्रा लेयर मिल जाती है. लेकिन, क्या जुराब पहनकर सोना (Jurab Pehenkar Sona) सचमुच फायदेमंद होता है? यहां जानिए गेस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी का इसपर क्या कहना है. डॉक्टर सेठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि जुराब पहनकर सोने पर क्या होता है.
जुराब पहनकर सोना चाहिए या नहीं
डॉ. सौरभ सेठी बताते हैं कि स्टडीज के अनुसार, जुराब पहनकर सोने पर आपकी स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है. जुराब पहनकर सोया जाए तो शरीर का तापमान रेग्यूलेट होता है. जब आपके पांव गर्म होते हैं तो इससे रक्त धमनियां डाइलेट होती हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और रिलैक्सेशन प्रोमोट होती है. इससे शरीर ज्यादा आराम महसूस करता है. ऐसे में जुराब पहनकर सोना बेहद फायदेमंद साबित होता है.
यह भी पढ़ें –सर्दियों में चेहरे को फटने से कैसे बचाएं? यहां जानिए कौन से 3 स्क्रब ड्राई स्किन को मुलायम बनाते हैं
कैसे जुराब पहनकर सोना चाहिए
- जुराब नेचुरल और सॉफ्ट फाइबर वाले चुनें. आप ऊनी या कश्मीरी वूल वाले जुराब पहन सकते हैं. सूती के जुराब भी पहने जा सकते हैं.
- आर्टिफिशियल फाइबर वाले या चुभने वाले जुराब ना पहनें. इनसे पैरों में खुजली हो सकती है.
- इस बात का ध्यान रखें कि आपके जुराब बहुत ज्यादा टाइट ना हों. टाइट फिटिंग वाले जुराब पहनकर सोने पर पैरों पर ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से नहीं होता है.
- अपने साइज के ही जुराब पहनें. बहुत ज्यादा छोटे या बड़े जुराब पैरों से निकलने लगते हैं.
- सर्दियों में अक्सर ही कपड़े ठीक तरह से नहीं सूखते हैं. लेकिन, इस चक्कर में गीले जुराब पहनकर ना सो जाएं. गीले जुराब पैरों में इंफेक्शन की वजह बन सकते हैं.
सर्दियों में जुराब पहनकर ना सोने पर क्या होता है
बहुत से लोगों को ठंड ज्यादा लगती है और चाहे कितना ही रजाई से पैरों को ढक लिया जाए फिर भी ठंड पैरों पर चढ़ती रहती है. ऐसें में जुराब पहनकर ना सोने पर व्यक्ति को पूरे शरीर में ठंड महसूस हो सकती है, देररात नींद खुल सकती है, ठंड से थरथराने से तबीयत बिगड़ सकती है और अपने ही पैर पर पैर रखकर सोना मुश्किल हो जाता है सो अलग.
यह भी पढ़ें – घर पर डैंड्रफ को 1 दिन में कैसे हटाएं? नारियल तेल में मिलाकर लगा ली यह चीज तो हो जाएगा रूसी का सफाया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
3 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
5 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
5 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
10 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
11 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
12 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines