Geele Balo Mein Tel Lagana: बालों की खूबसूरती सिर्फ शैंपू या कंडीशनर पर डिपेंड नहीं करती, बल्कि बालों में तेल लगाने का तरीका भी काफी मायने रखता है. आमतौर पर लोग बाल धोने से पहले तेल लगाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गीले बालों में तेल लगाने से क्या होता है? हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब का कहना है कि बालों में तेल लगाने का सही समय और तरीका समझना जरूरी है. अक्सर लोग ऐसा करने से बचते हैं, लेकिन अगर यह आदत हर रोज अपनाई जाए तो बालों को काफी फायदा हो सकता है. खासकर अगर आप चाहती हैं कि बाल ज्यादा मैनेजेबल, शाइनी और हेल्दी नजर आएं. आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं.
इसे भी पढ़ें- शावर से रुक-रुककर आ रहा है पानी? प्लंबर बुलाने से पहले आजमा लें ये आसान ट्रिक
गीले बालों में सीधे तेल लगाने से बचें
बाल धोने के तुरंत बाद जब बाल पूरी तरह गीले होते हैं, तब उनका ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है. इस समय बालों के रेशे पानी सोखने की वजह से ज्यादा सेंसिटिव हो सकते हैं. इसलिए बहुत ज्यादा गीले बालों में जोर से तेल लगाने से बचना चाहिए. जावेद हबीब ने बताया है कि अगर बालों में तेल लगाना है तो पहले उन्हें गीला करें और हल्के हाथों से लगाएं. अगर पानी टपक रहा है तो पहले तौलिया से सुखा लें.
जावेद हबीब का बताया तरीका क्या है?
जावेद हबीब ने अपनी इंस्टाग्राम की एक वीडियो में बताया है कि गीले बालों में तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है. अगर हर रोज ऐसा किया जाए तो बालों का लुक बदल सकता है. हालांकि हेयर केयर में सबसे जरूरी बात है कि तेल को बालों पर जरूरत से ज्यादा न लगाया जाए.
गीले बालों में कैसे लगाएं तेल?
तेल की थोड़ी मात्रा लेकर उसे हथेलियों के बीच फैलाएं और फिर बालों की लंबाई या सिरों पर हल्के हाथों से लगाएं. अगर स्कैल्प पर तेल लगाना है तो उंगलियों के पोरों से हल्की मसाज करें और नाखूनों का इस्तेमाल न करें. इससे बालों पर बहुत ज्यादा चिपचिपापन नहीं आएगा और अच्छे भी लगेंगे. तेल लगाने के बाद आपको शैंपू करना है और ऐसा हर रोज करना है.
क्या इससे बालों का लुक बदल सकता है?
तेल बालों की सतह को कोट कर सकता है, जिससे बाल ज्यादा स्मूथ, शाइनी और कम फ्रिज नजर आ सकते हैं. खासकर रूखे और घुंघराले बालों में थोड़ी मात्रा में तेल बालों को मैनेजेबल बनाने में मदद कर सकता है. इससे बालों का लुक कुछ समय के लिए बेहतर और सॉफ्ट दिखाई दे सकता है. हालांकि, ऐसा आप हर रोज कर सकते हैं.
क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- तेल बहुत ज्यादा तेल लगाने से बाल उतर सकते हैं. अगर आप लगा भी रहे हैं तो बहुत जोर से मसाज न करें.
- तेल जरूरत से ज्यादा न लगाएं. इससे बाल बहुत ही ज्यादा बेकार लग सकते हैं और चिपचिपाहट भी बढ़ सकती है.
- बालों को सुलझाते समय जोर से कंघी न करें. साथ ही, स्कैल्प पर तेल लगाते समय नाखूनों से रगड़ने से बचें.
- अगर स्कैल्प बहुत ऑयली है तो बार-बार भारी तेल लगाने से बचें.
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन भाई को खिलाएं घर की बनी प्रोटीन चॉकलेट मिठाई, बाहर के पकवान नहीं आएंगे याद
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
47 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Sources- Jawed Habib
First published on:
Know More: Editorial Guidelines