Sunscreen Kaise Lagaye: धूप से स्किन को बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है इसे समय-समय पर दोबारा लगाना. ऐसे में अगर आपने पहले से मेकअप किया हुआ है तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि सनस्क्रीन दोबारा कैसे लगाएं ताकि मेकअप खराब न हो. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान हैक्स अपनाकर आप बिना बेस बिगाड़े भी अपनी स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचा सकते हैं. साथ ही, आपको पता होना चाहिए कि सनस्क्रीन कैसे लगा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंट Samantha को हो गई है इंसोमनिया की दिक्कत, यहां जानिए क्या है यह डिसऑर्डर
मेकअप के ऊपर सनस्क्रीन दोबारा लगाना क्यों जरूरी है?
सनस्क्रीन का असर हमेशा पूरे दिन नहीं रहता. अगर आप लंबे समय तक बाहर हैं, धूप में हैं या पसीना ज्यादा आता है तो हर 2 घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाना बेहतर माना जाता है.
सनस्क्रीन स्प्रे का करें इस्तेमाल- मेकअप के ऊपर सनस्क्रीन दोबारा लगाने के लिए सनस्क्रीन स्प्रे इस्तेमाल करना बेस्ट रहेगा. हालांकि, इसे चेहरे से कुछ दूरी पर रखकर हल्के हाथों से स्प्रे करें और सूखने दें.
सनस्क्रीन पाउडर इस्तेमाल करें- अगर आपकी स्किन ऑयली है तो सनस्क्रीन पाउडर उपयोगी हो सकता है. इसे ब्रश की मदद से पूरे चेहरे पर हल्के-हल्के लगाएं. इससे तेल भी कम दिखता है और मेकअप भी ज्यादा प्रभावित नहीं होता.
लिक्विड सनस्क्रीन लगाएं- अगर आपके पास केवल लिक्विड सनस्क्रीन है तो उसे सीधे रगड़ने की बजाय मेकअप स्पंज या ब्यूटी ब्लेंडर पर थोड़ा-सा लें. अब इसे चेहरे पर हल्के-हल्के टैप करें.
रगड़ें नहीं, सिर्फ टैप करें- सनस्क्रीन लगाते समय चेहरे को रगड़ने से फाउंडेशन और कंसीलर हट सकते हैं. हमेशा टैपिंग मोशन का इस्तेमाल करें ताकि मेकअप अपनी जगह बना रहे.
किन बातों का रखें ध्यान?
- आपको कम से कम SPF 30 और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगानी चाहिए.
- अगर आप लंबे वक्त तक बाहर हैं तो 3 घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाएं.
- अगर बहुत ज्यादा पसीना आता है या पानी के संपर्क में रहते हैं तो वॉटर-रेसिस्टेंट सनस्क्रीन चुनें.
इसे भी पढ़ें- Interesting Facts: महीनों तक भूखे रह सकते हैं ये जानवर, आपको पता है क्या?
संबंधित खबरें
वीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
2 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
15 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
19 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
22 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines